{"_id":"59b6ec994f1c1be37f8b6250","slug":"31505160345-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने भेजी अलीगढ़ में ‘बहन’ को शुभकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने भेजी अलीगढ़ में ‘बहन’ को शुभकामना
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान मंत्री ने भेजी अलीगढ़ में ‘बहन’ को शुभकामना
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
रक्षा बंधन पर अलीगढ़ की रहने वाली मोनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी भेजी थी। प्रधानमंत्री ने अपनी ‘बहन’ को स्नेह भरा शुभकामनाओं का पत्र भेजा है। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र के बाद मोनिका के पूरे परिवार में खुशी की लहर है।
आगरा रोड सासनी गेट पर लोधी विहार निवासी मोनिका ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री को राखी भेजी थी। अब नरेंद्र मोदी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ‘प्रिय मोनिका, आपकी राखी पाकर हार्दिक प्रसन्नता हुई। बहुत-बहुत धन्यवाद। स्नेह का धागा देश को एकता के सूत्र में बांधे रखे, इसी कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं’। यह पत्र 5 सितंबर को प्रधानमंत्री की ओर से लिखा गया है। स्पीड पोस्ट के माध्यम से आए इस पत्र के मिलने के बाद मोनिका के परिवार में खुशियां ही खुशियां हैं। मोनिका का कहना है कि उसे इस बात की खुशी है कि उसकी राखी का प्रधानमंत्री ने संज्ञान लिया और शुभकामनाओं का पत्र भेजा।