फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विश्वविद्यालयों में छात्रों को परामर्श की खास जरूरत

विश्वविद्यालयों में छात्रों को परामर्श की खास जरूरत

Tue, 12 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में छात्रों को परामर्श की खास जरूरत
विश्वविद्यालयों में छात्रों को परामर्श की विशेष आवश्यकता
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
भारत के अग्रणी परामर्शदाता प्रो. जीपी ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों को परामर्श की विशेष आवश्यकता है, क्योंकि वहां छात्र विभिन्न कारणों से निरंतर रूप से तनाव का सामना कर रहे हैं।

प्रो. ठाकुर सोमवार को एएमयू स्टूडेंट्स काउंसलिंग सेंटर द्वारा शोधार्थियों एवं असिस्टेंट प्रोफेसर्स के लिए लाइफ स्किल डेवलपमेंट थ्रू काउंसलिंग विषय पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रों में बढ़ती आत्म हत्या की प्रवृत्ति और अन्य समस्याओं को लेकर हमें उनके प्रति सचेत होना होगा। उन्होंने एक अच्छे शिक्षक की क्वालिटी पर भी विस्तार से चर्चा की। समाज विज्ञान संकाय के डीन प्रो. शमीम ए अंसारी ने छात्रों से कहा कि वह अपने भीतर सकारात्मक सोच विकसित करें और जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए आत्म सम्मान हासिल करें। काउंसलिंग सेंटर एवं कार्यशाला के समन्वयक प्रो. शाह आलम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के आयोजन व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


मनोवैज्ञानिक से मिले होते तो डीएम मुकेश नहीं करते आत्म हत्या : प्रो. ठाकुर

अलीगढ़। प्रो. जीपी ठाकुर ने कहा कि बिहार के बक्सर के जिलाधिकारी मुकेश पांडेय निराशा के दौरान किसी मनोवैज्ञानिक से मिल लिए होते तो आत्म हत्या नहीं करते। एक कार्यशाला में शामिल होने एएमयू पहुंचे प्रो. ठाकुर ने कहा कि निराशा की स्थिति में यदि मन में यह भावना आ जाए कि इससे बेहतर तो मर जाना है तो वह खतरनाक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि निराशा की स्थिति में सभी आत्म हत्या नहीं करते। इसे वही लोग अंजाम देते हैं जिनमें इसकी प्रवृति होती है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि सात दिवसीय कार्यशाला से लोगों को बेहद लाभ होगा। आज भौतिक सुविधाओं को लेकर लोग लालायित रहते हैं। जिंदगी की व्यस्तता की वजह से परिवार व समाज की कौन कहे, माता-पिता भी बच्चों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। भौतिक दौर के कारण लोग निराशा एवं अवसाद की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में तमाम ऐसी बातों पर चर्चा होगी और यहां से निकलकर प्रतिभागी परिवार व समाज में अच्छा संदेश लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed