फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोधा में सुरक्षा गार्डों ने आपस में की फायरिंग, हड़कंप

लोधा में सुरक्षा गार्डों ने आपस में की फायरिंग, हड़कंप

Sat, 26 Aug 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
लोधा में सुरक्षा गार्डों ने आपस में की फायरिंग, हड़कंप
लोधा में सुरक्षा गार्डों ने आपस में की फायरिंग, हड़कंप
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना लोधा क्षेत्र में गांव केशोपुर जोफरी के पास एक गैस गोदाम और एक सीमेंटेड ब्रिक्स प्लांट के गार्ड्स में आपस में फायरिंग होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक गार्ड को रायफल सहित हिरासत में ले लिया है।

लोधा के बीनूपुर निवासी सोनू केशोपुर जोेफरी पर एचपी गैस के गोदाम पर गार्ड है। उसके बराबर में ही सीमेंट की इटरलाकिंग ब्रिक्स बनाने का प्लांट हैं। उस पर भी एक गार्ड तैनात है। शुक्रवार की रात दोनों गार्डों में किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ने पर दोनों गार्डों ने आपस में ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होने पर इलाके में बदमाशों की आशंका पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक गार्ड को हिरासत में लेकर उसकी रायफल को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed