फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छोटी - मोटी समस्याओं से खत्म नहीं हो जाती जिंदगी

छोटी - मोटी समस्याओं से खत्म नहीं हो जाती जिंदगी

Wed, 19 Jul 2017 01:38 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
छोटी - मोटी समस्याओं से खत्म नहीं हो जाती जिंदगी
छोटी - मोटी समस्याओं से खत्म नहीं हो जाती जिंदगी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़

एएमयू के बीटेक फाइनल ईयर के छात्र फराज द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद मनोविज्ञान विभाग के शोधार्थी बेहद दुखी है। उन्हें इस बात को लेकर दुख है कि किसी कारण से निराश एवं अवसादगस्त छात्रों की वे लोग मदद नहीं कर पा रहे है। उनका मानना है कि निराश छात्रों को समय पर काउंसलिंग मिल जाए तो आत्महत्या जैसे कदम नहीं उठाएंगे।
मनोविज्ञान विभाग की डॉ. हुमा हिलाल का कहना है कि जिंदगी में छोटी-मोटी समस्याएं आती रहती है, वह स्थायी नहीं होती। परीक्षा में बैक लग जाने का मतलब जिंदगी खत्म कर लेना नहीं है।
विज्ञापन

अगली बार इससे बेहतर परिणाम दिए जा सकते है। जिंदगी में कुछ करने के लिए अन्य कई रास्ते भी हैं। शोध छात्र फैसल हसन रिजवी कहते है कि एएमयू के हर विभाग एवं हॉल में छात्रों के लिए काउंसलिंग सेंटर होना चाहिए ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर उचित परामर्श उपलब्ध हो सकें। बीटेक छात्र फराज अपनी परेशानी अपने दोस्त या किसी शिक्षक से शेयर कर लिया होता तो शायद आत्मघाती कदम नहीं उठाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमलोगों को विभाग एवं हॉल में जाकर छात्रों की काउंसलिंग करनी चाहिए। एएमयू मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. महमूद खान कहते है कि परीक्षा परिणाम के पहले ही छात्रों की काउंसलिंग हो तो अच्छे परिणाम आ सकते हैं। एएमयू में सोशल मीडिया में भी छात्र के आत्महत्या पर बहस चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed