फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   31 schools and colleges will be recorded on the FIR

31 स्कूल-कॉलेज पर दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 24 Sep 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
फर्जी तरीके से मान्यता लेना 31 स्कूल-कॉलेज संचालकों को भारी पड़ गaया। कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर के आदेश थाना सिविल लाइंस को दिए हैं।
विज्ञापन


तत्कालीन जेडी डॉ. अहिबरन सिंह ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर माह अप्रैल-मई 2015 में 40 से अधिक स्कूल-कॉलेज की जांच की थी। जांच में 31 स्कूल-कॉलेज द्वारा बिना जमीन-बिल्डिंग के ही मान्यता लेने का खेल सामने आया था। जेडी ने जून में इन स्कूल-कॉलेज के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर दी थी।


 लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। जिस पर जेडी को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने अब एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं फर्जी साइन करने और फर्जी टीसी प्रकरण का मामला अभी विचाराधीन है। इधर सूत्रों की मानें तो आरोपी 31 स्कूल-कॉलेजों की मान्यता संबंधी फाइलें डीआईओएस ऑफिस से गायब चल रही हैं। इस संबंध में तत्कालीन जेडी ने कई बार पत्राचार भी किया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed