फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   31 lakh plants to be planted today in Aligarh

अलीगढ़ में आज लगाए जाएंगे 31 लाख पौधे  

Sat, 04 Jul 2020 08:46 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
31 lakh plants to be planted today in Aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर पूरे प्रदेश में एक ही दिन में सुबह छह से शाम छह बजे तक 25 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय हुआ है। जिसमें  31 लाख पौधे अकेले अलीगढ़ जनपद में लगाए जाएंगे। इसमें वन विभाग सहित 21 अन्य सरकारी विभाग भी शामिल हैं। जिनको अलग-अलग संख्या में तयशुदा पौधरोपण कराना है।
विज्ञापन



इस बार सभी पौधों की जियो टैगिंग कराई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट रविवार शाम आठ बजे तक लखनऊ भेजी जाएगी। जिले के नोडल अधिकारी एवं  पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण रविवार को खुद मौजूद रह कर इस पूरे कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन




जिला वन अधिकारी नरेंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि साथा ग्राम पंचायत में चारागाह की 12 हेक्टेयर जगह पर प्रमुख सचिव, डीएम, सीडीओ, एसएसपी के साथ 25 हजार पौधे लगवाएंगे। जिसमें वानिकी के अनुसार शीशम, जामुन, अर्जुन,  नीम, कंजी, पीपल, बरगद, पाखड़ और आम सहित अन्य कई प्रजातियों के पौधे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे जिले में लगभग 31 लाख पौधे लगाएं जाएंगे। प्रमुख सचिव नर्सरी प्रबंधन सिस्टम और पौध प्रबंधन सिस्टम भी देखेंगे। पोषक तत्वों से भरपूर  सहजन के पेड़ किसानों के घर के आगे लगाए जाएंगे। इधर, शनिवार शाम तक जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


डीएम एवं सीडीओ ने वन विभाग सहित अन्य विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया है। प्रदेश सरकार ने पहली से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाने का निर्देश दिया है। विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष पौधे रोपित करने के लिए गड्ढे खुदाई का कार्य शाम तक जारी रहा। ये वन महोत्सव सात जुलाई तक चलेगा।  



75 हजार 680 पौधे कौन लगाएगा, पता नहीं..? 
एक दिन में 31 लाख पौधे लगा कर रिकार्ड बनाने की तैयारी कर रहे सरकारी सिस्टम के पौधरोपण लक्ष्य आवंटन में ही गड़बड़ी हो गई है। दरअसल, विभागवार पौधरोपण का जो लक्ष्य दिया गया है, उसमें 30 लाख 24 हजार के करीब पौधे विभागवार आवंटित हैं, लेकिन 75 हजार 680 पौधों का कोई ब्यौरा नहीं है। मतलब ये कि इन पौधों को कौन लगाएगा ये अब तक तय नहीं हुआ है। बहरहाल, इसमें वन विभाग 716000, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 79000, ग्राम्य  विकास 1379900, राजस्व 156100, पंचायती राज विभाग 156100, आवास विकास विभाग  7000, औद्योगिक विकास विभाग 3700, नगर विकास विभाग 22000, लोक निर्माण  विभाग 10600, सिंचाई विभाग 10600, कृषि विभाग 264760, पशुपालन विभाग 5900,  सहकारिता विभाग 6200, उद्योग  विभाग 8200, विद्युत विभाग 4800, श्रम विभाग  3200, शिक्षा विभाग 33080, स्वास्थ्य विभाग 9500, परिवहन विभाग 3200, रेलवे  प्रशासन 19400, उद्यान विभाग 95000 पौधे लगाएगा। इन पौधों की कुल संख्या 30  लाख 24 हजार 320  के करीब होती है। शेष 75680 पौधे कौन सा विभाग कब और कहां  लगाएगा..? इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed