{"_id":"6071f1ea8ebc3e8d2e1b6716","slug":"30-thousand-vaccine-supply-to-aligarh-district-city-office-news-ali2607984168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन की 30 हजार डोज मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन की 30 हजार डोज मिली
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते प्रसार के बीच वैक्सीन की कमी शनिवार को पूरी हो गई। जिले को कोरोना वैक्सीन की 30 हजार डोज मिली हैं। वहीं, मंडल के लिए कुल 77 हजार डोज मिली हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि अब रविवार को भी वैक्सीन की डोज लगाने का अभियान चलाया जाएगा। आज (रविवार) को पहली बार ट्रायल के तौर पर इस अभियान को चलाया जाएगा।
एडी हेल्थ डॉ. सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अलीगढ़ मंडल को 77 हजार डोज की नई खेप मिली है, जिसमें से 30 हजार अलीगढ़ और बाकी डोज एटा, हाथरस और कासगंज को वितरित की गई हैं। अब मंडल में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। फिर से वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा।
सीएमओ डा. बीपी कल्याणी ने बताया कि अलीगढ़ जिले में कोरोना महामारी को मात देने के लिए अब रविवार को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। आज जिले में 27 केंद्रों के 63 बूथों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। शहर और देहात के केंद्रों पर यह टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
कोरोना के टीके की कम डोज के चलते शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने स्लो वैक्सीनेशन डे मनाया। इस दौरान सिर्फ चार केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ। 885 लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि अंत तक 994 लोगों को पहली डोज लगाई गई। वहीं, 230 लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य था। जिसे शत-प्रतिशत पूरा किया गया।
शहर के चार केंद्रों मलखान सिंह जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, दीन दयाल और मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण हुआ। चारों टीकाकरण केंद्र पर 885 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था। गर, पहली बार जिले में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ और चारों केंद्रों पर कुल 994 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। दूसरी 230 लोगों को लगाई गई।