{"_id":"656b83e4ec3e5604e606fd1c","slug":"29-schools-of-aligarh-declared-debarred-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: अलीगढ़ के 29 विद्यालय डिबार घोषित, वर्ष 2027 तक नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र, यह है स्कूलों की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: अलीगढ़ के 29 विद्यालय डिबार घोषित, वर्ष 2027 तक नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र, यह है स्कूलों की लिस्ट
Sun, 03 Dec 2023 12:52 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:52 AM IST
सार
यूपी बोर्ड ने अलीगढ़ के 29 स्कूलों को डिबार घोषित कर दिया है। इन स्कूलों को 2027 तक परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। ऐसे परीक्षा केंद्रों की लिस्ट यह है...
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड ने अलीगढ़ के 29 विद्यालयों को डिबार घोषित कर दिया है, जहां बोर्ड की परीक्षाओं में नकल हुई थीं। इसके अलावा चार विद्यालयों की मान्यता पर ग्रहण लग गया है। वर्ष 2027 तक यह विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। इनमें कई विद्यालय ऐसे भी हैं, जो वर्ष 1999 से केंद्र नहीं बने हैं। डीआईओएस डॉ. सर्वदा नंद ने कहा कि 29 विद्यालयों को बोर्ड ने डिबार कर रखा है। वर्ष 2023-24 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 54570 और इंटर में 51770 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
श्री रामवीर सिंह रेशमादेवी उमावि नगला कमल मानई, शशिकन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय विजयगढ़, आदर्श जनउद्धार इंका. बनुपुरा बाढ़ौस और श्री धीरेंद्र कुमार शर्मा स्मृति इंटर काॅलेज अतरौली की मान्यता शासन और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अलीगढ़ में लंबित है। इनकी मान्यता पर तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
ये स्कूल हुए डिबार
- महात्मा गांधी इंका विजयगढ़
- किसान इंका बुढ़ासी
- लेफ्टिनेंट नाहर सिंह इंका क्वार्सी
- राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गाजीपुर
- जन विकास इंका कीलपुर मथना
- आदर्श कृषि इंका सारौल
- सर्वोदय इंका बैना
- राजकीय इंका दत्ताचौली
- बिहारी लाल इंका पालीमुकीमपु
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चंडौला सुजानपुर
- पंचानन इंका गैरोला, राजकीय हाईस्कूल सिमरौठी
- राष्ट्रीय विद्यालय इंका खैर, ओपीएम उमावि खैर
- जमुना खंड इंका टप्पल, गंगाखंड में इंका खेड़ा दयालनगर
- सुशील चंद्र इंका गोमत, एसपी इंका पलसेड़ा
- एसजीएम इंका, अर्रना बझेडा
- बिसारा इंका, बिसारा
- विक्रम विद्या मंदिर इंका बांकनेर
- रेवती गोयल इंका राजकीय इंका जट्टारी
- संकट मोचन इंका मादक
- रघुनंदन इंका छर्रा
- ओमगिरि हाईस्कूल खुर्दिया
- श्रीमती इंदिरा गांधी इंका
- श्री चोखेलाल उमावि आलमपुर फतेहपुर