फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   27 sheep and one goat died under suspicious circumstances

Aligarh: 27 भेड़ और एक बकरे की संदिग्ध अवस्था में मौत, बाड़े में मिले शव, टिश्यू ऑर्गन भेजे जांच को

Mon, 17 Feb 2025 04:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 04:18 PM IST
सार

27 भेड़ व एक बकरा बाड़े में बंधे हुए थे। सुबह जब बाड़े का दरवाजा खोला गया तो सभी देखकर चकित रह गए। बाड़े में बंधे 25 भेड़ मृत अवस्था में पड़ी थी। जिनके शरीर पर कटे के निशान बताए जा रहे हैं। दो भेड़ घायल अवस्था में तड़प रहीं थीं। 

विज्ञापन
27 sheep and one goat died under suspicious circumstances
जांच करते पशु चिकित्सक और अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के दादों में बाड़े के अंदर 27 भेड़ और एक बकरे के शव मिले हैं। भेड़ों व बकरे का पोस्टमार्टम कराया गया है। टिश्यू ऑर्गन के सैंपल को आगरा प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।  

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरान खान पुत्र बन्ने, राशिद पुत्र शब्बीर खान और गुलजार पुत्र बन्ने की 27 भेड़ व एक बकरा बाड़े में बंधे हुए थे। 17 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे जब बाड़े का दरवाजा खोला गया तो सभी देखकर चकित रह गए। बाड़े में बंधे 25 भेड़ मृत अवस्था में पड़ी थी। जिनके शरीर पर कटे के निशान बताए जा रहे हैं। दो भेड़ घायल अवस्था में तड़प रहीं थीं। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाया। पशु चिकित्सक ने घायल भेड़ का उपचार किया, कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई। पीड़ित भेड व बकरे के मालिकों ने रंजिशन मारने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पशुचिकित्साधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही नायाब तहसीलदार मयंक गोयल, लेखपाल नरेंद्र सिंह व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उदयभान सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक भेड़ और बकरे के मामले की जांच पड़ताल की गई। मृत भेड़ों व बकरे का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद जंगल में ले जाकर दफन कर दिया गया। 27 भेड़ व एक बकरे की मौत से तरह-तरह की चर्चा होती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ छर्रा महेश कुमार ने बताया मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।- महेश कुमार, सीओ, छर्रा

भेड़ों के मृत पाए जाने का मामला अभी संदिग्ध है। आठ मृत पशुओं के टिश्यू ऑर्गन के सैंपल ले लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला को भेजा जाएगा। वहां की रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकेगा। बात रही भेड़ियों के हमले की तो संभावना नजर नहीं आ रही है क्योंकि इस क्षेत्र में भेड़िया जैसा कुछ नहीं है।- डॉ उदयभान सिंह, पशुपालन विभाग, दादों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed