फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   27 BJP mandal adhyaksh announced in Aligarh

BJP: अलीगढ़ में घोषित किए 27 मंडल अध्यक्ष, लोधा में हुआ विरोध, दिया सामूहिक इस्तीफा

Mon, 08 Jan 2024 08:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 08:41 PM IST
सार

अलीगढ़ जिला कार्यालय पर पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष की संस्तुति के आधार पर जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। इनमें से कुछ को दोबारा मौका दिया गया है, तो कुछ नए बनाए गए हैं।

विज्ञापन
27 BJP mandal adhyaksh announced in Aligarh
भाजपा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगट संगठन पर भी काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में महानगर के बाद 8 जनवरी को जिलाध्यक्ष ने भी अलीगढ़ के सभी 27 मंडलों पर अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। जिनमें कुछ नयों को मौका दिया गया है। इस बदलाव के क्रम में जिले के एकमात्र लोधा मंडल अध्यक्ष पर नई तैनाती का विरोध हो रहा है। जिसे लेकर संगठन में अलग बहस छिड़ गई है। अब परिणाम क्या होगा? ये आने वाला समय बताएगा। फिलहाल जिलाध्यक्ष सभी को समझाने में लगे हैं।

विज्ञापन


जिला कार्यालय पर पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष की संस्तुति के आधार पर जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। जारी सूची के अनुसार जिन मंडलों पर पुरानों को फिर से मौका दिया गया है, उनमें टप्पल में देवराज सिंह, खैर नगर में राजेश शर्मा उर्फ राजा, चंडौस में अनुराग ठाकुर, अमरौली में शैलेंद्र चौहान, अतरौली नगर में संतोष कुमार गुप्ता, छर्रा में विजय सिंह, गंगीरी में प्यारेलाल बघेल, अकराबाद में संजीव कुमार सिंह, बेसवां में रणवीर सिंह कमांडो, हस्तपुर में शिवकुमार सिंह, अतरौली देहात में यज्ञपाल सिंह शामिल हैं। इन सभी को मंडल अध्यक्ष पद पर फिर से मौका दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं जिन मंडलों पर नई तैनाती की गई है, उनमें जट्टारी में सत्यपाल अत्री नए, खैर देहात में रविशंकर सिंह, गौमत में जयपाल सिंह तोमर, बिजौली में राहुल चौधरी, दादों में बनी सिंह, जिरौली धूम सिंह में गेंदालाल, गभाना में विपिन कुमार सिंह वीपी, गोधा में वीरपाल सिंह वीपी, हरदुआगंज में मनोज भारद्वाज, जवां में मुकुल वाशिष्ठ, पन्हैरा में भोजराज शाक्य, धनीपुर में रजनेश चौहान, विजयगढ़ में कल्पेश बिरला, इगलास में प्रभात चौधरी, लोधा में हरकेश शर्मा, गोंडा में होशियार सिंह को नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यालय पर घोषणा के बाद इन सभी का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, अनेक पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह कालू, गौरव शर्मा, ठा.शल्यराज सिंह, मुकेश सिंह, अवध सिंह बघेल, धर्मेन्द्र चौधरी, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, जयदीप गौड़, सुशील गुप्त, जितेन्द्र गोविल आदि मौजूद रहे।

लोधा में हुआ विरोध, दिया सामूहिक इस्तीफा
लोधा मंडल पर अब तक तैनात दिनेश सिंह को फिर से तैनात न किए जाने से लोग बेहद खफा हैं। इसे लेकर खेरेश्वर मंदिर पर बूथ व वार्ड अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें बिना सहमति निर्णय पर विरोध जताते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफे का ऐलान किया गया। साथ में कहा गया कि उनके द्वारा आने वाले लोकसभा चुनाव में कोई काम नहीं किया जाएगा। सिर्फ मतदान के दिन पार्टी को वोट डालने जाएंगे। इस मौके पर 30 से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर जिलाध्यक्ष को भेजे। साथ में इसकी प्रति पार्टी के क्षेत्र व प्रदेश कार्यालय तक भेजी है। जिसमें यहां तक कहा गया है कि लोधा मंडल में जिला व मंडल में भी कोई पदाधिकारी नहीं रखा गया है। इस मौके पर तमाम प्रमुख कार्यकर्ता व नेता शामिल रहे।

हमने सभी से चर्चा के बाद नए मंडल घोषित किए गए हैं। फिर भी कहीं कोई समस्या या नाराजगी है तो सभी को मनाया व समझाया जाएगा। सभी अपने हैं, किसी को नाराज नहीं रखा जाएगा।-कृष्णपाल सिंह लाला, जिलाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed