{"_id":"67ad79a51ccd256fd102d68f","slug":"25-thousand-people-carrying-reward-arrested-in-police-encounter-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़: अलीगढ़ में 25 हजार इनामी गिरफ्तार, विभिन्न थानों में हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़: अलीगढ़ में 25 हजार इनामी गिरफ्तार, विभिन्न थानों में हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज
Thu, 13 Feb 2025 10:18 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:18 AM IST
सार
रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश की। इस पर उसके और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25000 रुपये का इनामी देवेन्द्र उर्फ काली को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल 25 हजार इनामी बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ के थाना गाँधीपार्क व क्रिमिनल इंटेजीजेंस विंग नगर की टीमों ने पुलिस मुठभेड़ में 25000 रुपये का इनामी शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया है। उस पर विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
थाना गाँधीपार्क व क्रिमिनल इंटेजीजेंस विंग नगर की टीमों के रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश की। इस पर उसके और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25000 रुपये का इनामी देवेन्द्र उर्फ काली निवासी थाना सासनीगेट को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी। पकड़ा गया इनामी सासनीगेट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन