Aligarh News: नहीं दिखा पाए वैध दस्तावेज, इन 25 क्लीनिकों की होगी जांच, गिरेगी गाज
अलीगढ़ में अवैध क्लीनिक चल रहे हैं। नगर निगम के इस अभियान में 25 ऐसे क्लीनिक और डेंटल क्लीनिक सामने आए, जिनके पास कोई वैध कागजात नहीं मिले।न ही इन्होंने नगर निगम को लाइसेंस शुल्क ही जमा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर में कई क्लीनिक, अस्पताल और लैब अवैध रूप से संचालित है। स्वास्थ्य विभाग इन पर शिकंजा कसने में फेल साबित हो रहा है। इधर, महानगर में संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, अस्पताल, डेंटल क्लीनिक और प्राइवेट क्लीनिक आदि से नगर निगम ने लाइसेंस शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। नगर निगम के इस अभियान में 25 ऐसे क्लीनिक और डेंटल क्लीनिक सामने आए, जिनके पास कोई वैध कागजात नहीं मिले।
न ही इन्होंने नगर निगम को लाइसेंस शुल्क ही जमा किया है। ऐसे में नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग से इन क्लीनिकों के पंजीकरण के अभिलेख मांगे है। स्वास्थ्य विभाग पिछले 20 दिनों से इनकी जानकारी देने में टालमटोल कर रहा है। ऐसे में नगर निगम ने दोबारा पत्राचार किया है।
महानगर में संचालित अस्पताल, क्लीनिक और लैब को नियमानुसार नगर निगम से लाइसेंस लेना पड़ता है। इसके लिए नगर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान हुई जांच शहर में 25 क्लीनिक ऐसे मिले हैं, जिन्होंने सालों से लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया है। इनकी सूची बना कर जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है।-वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन विज्ञापन
नगर निगम ने इन क्लीनिकों की जानकारी मांगी
- तनु क्लीनिक व डॉ. सुरेश क्लीनिक कृष्ण बिहार, पला रोड
- वारसी क्लीनिक, धौर्रामाफी मंदिर के पास
- सर्व क्लीनिक व ममता क्लीनिक धनीपुर मंडी गेट नंबर दो
- समता क्लीनिक, हरि क्लीनिक व बीके क्लीनिक, डोरीनगर
- अमित क्लीनिक, पढि़यावली
- श्रीवास्तव होम्यो क्लीनिक, आरके पुरम
- मां पूर्णा क्लीनिक, पीएसी के सामने
- उमा क्लीनिक, गांधीआई अस्पताल के पास
- महेश्वरी क्लीनिक, महेंद्र नगर
- डॉ. अरुण क्लीनिक, कुलदीप बिहार
- डॉ. दिनेश क्लीनिक, रावणटीला
- जेपी गुप्ता क्लीनिक, पला रोड
- राहुल क्लीनिक, रावणटीला
- डॉ. विजय क्लीनिक, नगला मानसिंह
- वैद्य क्लीनिक, दुबे का पड़ाव
- चांदसी क्लीनिक, अचलताल
- सागर क्लीनिक, पला फाटक
- सत्यम डेंटल क्लीनिक, पुराना हाथरस अड्डा
- आकाश डेंटल क्लीनिक, धनीपुर
- ओम डेंटल, संगम बिहार