फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   233 Tb patient found in second phase of campaign

टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के दूसरे चरण में 233 मरीज मिले

Wed, 20 Jan 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
233 Tb patient found in second phase of campaign
टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के दूसरे चरण में टीबी के 233 नए मरीज मिले हैं। जनपद में अब क्षय रोगियों की संख्या 10955 हो गई है। 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में शहर के कुछ खास स्थानों पर अभियान चलाया गया था, जिसमें सात नए रोगी मिले थे। दूसरा चरण 2 से 12 जनवरी के बीच चलाया गया। 8 लाख 45 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और 9 लाख 64 हजार 896 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

लक्षण मिलने पर 2529 लोगों की जांच करवाई गई, जिसमें 233 रोगी मिले। सर्वाधिक 24 रोगी अतरौली एवं 21 बन्नादेवी टीबी यूनिट के हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर ने कहा कि अभियान में 403 टीमें और 82 सुपरवाइजर लगाए गए थे। जनपद में 35 बलगम जांच केंद्र पर टीबी की जांच की व्यवस्था है। जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने बताया कि 233 नए टीबी रोगियों का इलाज शुरू करा दिया गया है। वर्तमान समय में जनपद में टीबी के रोगियों की सेख्या 10955 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed