फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   23 posts on social media in the Sunana Baraat controversy

सुनाना बरात विवाद: सोशल मीडिया पर 23 पोस्ट भड़काऊ, एक्स को भेजा नोटिस, पोस्ट हटाना किया शुरू

Sun, 08 Mar 2026 04:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 08 Mar 2026 04:24 PM IST
सार

सांप्रदायिक व राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील शहर में इस तरह के घटनाक्रम होते रहे हैं। कई बार विवादित पोस्ट विवाद का कारण बनी हैं। यह पहला मौका है, जब जिला पुलिस ने किसी मामले में एक्स को इस तरह नोटिस भेजकर विवादित पोस्ट हटवाने को कहा है।

विज्ञापन
23 posts on social media in the Sunana Baraat controversy
नोटिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में जवां के गांव सुनाना में बरात विवाद को लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया पर करीब 23 पोस्ट को भड़काऊ मानते हुए एक्स को नोटिस जारी किया। साइबर सेल ने नोटिस में कई एकाउंट्स के स्क्रीन शॉट भी साझा किए जिस पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को एक्स ने इन पोस्ट को हटाना शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक 23 में से सात पोस्ट डिलीट हुई हैं। 

विज्ञापन


बीएनएसएस की धारा 94 के तहत जारी नोटिस में कहा है कि भड़काऊ पोस्टों से समाज में असर पड़ सकता है। पुलिस के इस नोटिस को लेकर अलीगढ़ जिले में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों में भी हड़कंप मच गया। खुद को कानूनी शिंकजे में फंसता देख कई लोगों ने खुद ही अपनी पोस्ट हटाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, गांव सुनाना में 24 फरवरी की रात अनुसूचित वर्ग की बरात चढ़त में डीजे पर विवादित गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें ठाकुर वर्ग पर बरात में मारपीट का आरोप लगा था। मामले में पुलिस की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसी मामले में अगले ही दिन से एक्स पर सियासी व सामाजिक लोगों द्वारा पोस्ट की जाने लगीं। सुनाना की घटना में एक वर्ग विशेष को निशाना बनाए जाने का आरोप देश प्रदेश के अलग अलग एकाउंट होल्डरों द्वारा लगाए जाने लगे। 40 से अधिक पोस्टों पर जिला पुलिस की साइबर सेल ने कार्रवाई का जवाब भी दिया। सपा, कांग्रेस व आजाद समाज पार्टी सांसद चंद्रशेखर तक के अधिकारिक एकाउंट से पोस्ट की गई।

हर मामले में जिला पुलिस की सोशल मीडिया व साइबर सेल इस तरह की पोस्ट की निगरानी करती है, ताकि भड़काऊ या विवादित पोस्ट पर कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में यह नोटिस भेजा गया था। एक्स अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है। - नीरज जादौन, एसएसपी


पहली बार भेजा एक्स को नोटिस
सांप्रदायिक व राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील शहर में इस तरह के घटनाक्रम होते रहे हैं। कई बार विवादित पोस्ट विवाद का कारण बनी हैं। यह पहला मौका है, जब जिला पुलिस ने किसी मामले में एक्स को इस तरह नोटिस भेजकर विवादित पोस्ट हटवाने की पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed