{"_id":"5c9d27edbdec221468052189","slug":"21553803245-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन मामले में सांसद, शहर विधायक एवं सुमन को नेेटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन मामले में सांसद, शहर विधायक एवं सुमन को नेेटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आचार संहिता के उल्लंघन मामले में सांसद सतीश गौतम, विधायक शहर संजीव राजा एवं हाथरस लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन को नोटिस जारी किये गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम के आदेश पर आचार संहिता के अनुपालन प्रभारी ने तीनों नेताओं को शो काज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
उल्लेखनीय है कि आयोग की रोक के बावजूद लोधा में हुए एक कार्यक्रम में हाथरस लोकसभा सीट के गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन लोधा क्षेत्र के गांव भीमपुर में बुधवार को आयोजित सपा बसपा व रालोद कार्यकर्ता सम्मेलन में नोटों की माला पहने नजर आए थे।
वही सांसद एवं भाजपा के सांसद प्रत्याशी सतीश गौतम गांव पाली रजापुर में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते नजर आए। शहर विधायक संजीव राजा पर संकल्प संस्था की ओर से सराय मानसिंह स्थित माहेश्वरी पंचायत मंदिर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार व उपहार वितरित करने के दोषी पाए गए।
विज्ञापन
जबकि आचार संहिता के नियमों के मुताबिक कोई भी प्रत्याशी एवं जन प्रतिनिधि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकता है। यदि वह ऐसा करता है तो कार्यक्रम का खर्च उसके चुनावी खर्च के खाते में जोड़ने का प्रावधान है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकार किया कि आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा एवं हाथरस लोकसभा क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन को नोटिस जारी किये गए हैं।