{"_id":"5b33f96d4f1c1b214d8b8dd1","slug":"21530132845-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आंखों में चमक और चेहरे पर विश्वास के साथ विभिन्न शिक्षा बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टाप करने वाले और अन्य मेधावी छात्र छात्राओं ने अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2018 ग्रहण किया। बुधवार को खैर रोड करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज में आईटीएम कॉलेज की प्रस्तुति अमर उजाला भविष्य ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट हेलाल फिरोज, आईटीएम देव प्रकाश अग्रवाल और डिंकल अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लेखा अधिकारी मुरारीलाल, अश्विनी कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
आयोजन में बच्चों का हौसला बढ़ाने आए कमिश्नर अजय दीप सिंह ने कहा कि बच्चों को अपने मन में मेहनत और लगन बनाए रखने की ठाननी होगी। वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही निरंतर प्रयास करते रहना भी जरूरी है। अगर तय किया गया बड़ा लक्ष्य प्राप्त नहीं हो रहा हो तो उसके आसपास भी लक्ष्य हासिल कर आप सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन
आरएएफ के कमांडेंट हेलाल फिरोज ने कहा कि उनके लिए यह बेहद खुशी की बात है कि वह जिले के सबसे प्रतिभावान बच्चों के साथ संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यहां पर जो भी छात्र छात्राएं आए हैं वह जीवन में अपना मुकाम हासिल करेंगे। आईटीएम के देव प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इस तकनीकी शिक्षा संस्थान की स्थापना का मकसद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर (जनरल) साद हमीद मौजूद रहे अर बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल बांटे। इस मौके पर आईटीएम के टीपीयू डिपार्टमेंट से नाजिश लईक, विवेक गुप्ता, खालिद उमर, रूपकिशोर, अभिषेक जादौन, संदीप, गुलाम नवी, कुलदीप नागिया ने छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया और व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजन के रेडियो पार्टनर रेडियो करंट और डिजिटल पार्टनर एटी न्यूज रहे।
70 फीसदी से अधिक अंक वालों को 20 प्रतिशत स्कालरशिप
समारोह में आईटीएम के डिंकल अग्रवाल ने घोषणा की कि वह विद्यार्थी जिनके 60 से 70 फीसदी तक अंक हैं उन्हें 10 फीसदी स्कालरशिप दी जाएगी। जिनके 70 फीसदी से अधिक अंक हैं उन्हें 20 फीसदी स्कालरशिप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के जो भी टापर हैं उन्हें 50 फीसदी तक स्कालरशिप दी जाएगी।