{"_id":"5a73825d4f1c1bf07b8b4f10","slug":"21517519453-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप नेता के नौकर की स्कूटी से 3.20 लाख पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप नेता के नौकर की स्कूटी से 3.20 लाख पार
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप नेता के नौकर की स्कूटी से 3.20 लाख पार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के प्रख्यात एक्सपोर्टर व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व महानगर संयोजक अभिराम गोयल के नौकरों की आंखों के सामने चोर उनकी स्कूटी की डिग्गी से 3.20 लाख रुपये का बैग पार कर ले गए। गुरुवार को दिनदहाड़े यह वारदात रामघाट रोड एचडीएफसी बैंक के बाहर हुई तो खबर पर पुलिस व खुद विहिप नेता दौड़ते हुए पहुंच गए। सीसीटीवी के आधार पर घंटों जांच पड़ताल के बाद फिलहाल पुलिस ने दोनों नौकरों को पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखा है। वहीं विहिप नेता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
महानगर के हरिओम नगर निवासी विहिप के पूर्व महानगर संयोजक अभिराम गोयल आर्टिफिशीयल ज्वैलरी के एक्सपोर्टर हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने यहां काम करने वाले सूर्य विहार निवासी पुष्पेंद्र एवं अमरपुर नेहरा निवासी धर्मेंद्र को तीन लाख 20 हजार रुपये का चेक देते हुए रामघाट रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से नकदी लाने भेजा। दोनों दोपहर करीब एक बजे बैंक पहुंचे और उन्होंने यहां से नकदी लेकर काले रंग के बैग में रख दी।
दोनों युवकों के अनुसार बैग को उन्होंने स्कूटी की डिग्गी में रखा और उसे स्टार्ट करने लगे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई। काफी देर तक स्कूटी की किक मारने के कारण दोनों थक गए और कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर बैठ गए।
विज्ञापन
इसी बीच स्कूटी की डिग्गी तोड़कर उसमें रखा नकदी से भरा बैग पार हो गया। स्कूटी की डिग्गी खुली देखी तो दोनों युवक भौचक्के रह गए। सूचना पर एक्सपोर्टर अभिराम गोयल, व्यापारी नेता सौरभ सिक्ससंस व क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। एक्सपोर्टर ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शक होने पर दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया है। दोनों युवकों के अनुसार उनकी निगाह स्कूटी पर थी, पता नहीं कब डिग्गी का ताला टूटा और नकदी से भरा बैग पार हो गया। इंस्पेक्टर के अनुसार फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।