{"_id":"5a2af02a4f1c1b001c8b7ae9","slug":"21512763434-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रेनें रद्द होने से सैकड़ों यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रेनें रद्द होने से सैकड़ों यात्री परेशान
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
चार ट्रेनें रद्द होने से सैकड़ों यात्री परेशान
ब्यरो, अमर उजाला अलीगढ़।
पूर्वोत्तर क्षेत्रों में कोहरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव पूर्वांचल की ओर से आने और जाने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस और पटना जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। लखनऊ से आने और जाने वाली गोमती एक्सप्रेस पहले से ही रद्द चल रही है। पूछताछ केंद्र के अनुसार दिल्ली की ओर जाने वाली पुरी एक्सप्रेस तीन घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस चार घंटे, कालका एक्सप्रेस और मुरी एक्सप्रेस दो-दो घंटे, मगध एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। दिल्ली से हावड़ा की जाने वाली अधिकांश ट्रेन एक से तीन घंटे की देरी से यहां पहुंची।
----------