{"_id":"5a284c3a4f1c1b4c528b7e2e","slug":"21512590394-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देने के बहाने भट्ठा मुनीम से 26 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देने के बहाने भट्ठा मुनीम से 26 हजार लूटे
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट देने के बहाने भट्ठा मुनीम से 26 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
थाना बन्ना देवी इलाके में भट्ठा मुनीम को लिफ्ट देने के बहाने उससे 26 हजार रुपये लूट लिए गए। लुटेरों की सफारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
मूल रूप से रतरोई निवासी राजपाल यादव इस समय मैलरोज बाईपास पर किराए का कमरा लेकर रहते हैं। राजपाल यादव गभाना के पला सल्लू पर गौरव अग्रवाल के भट्ठे पर मुनीम हैं। वह सारसौल चौराहे से भट्ठे के लिए वाहन पकड़ते हैं और वहां से रोजाना इसी तरह वापस आते हैं। बुधवार को वह भट्ठे पर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। एक सफारी गाड़ी उनके पास आकर रुकी और लिफ्ट देने की पेशकश की। राजपाल सफारी में बैठ गए। लेकिन सफारी गभाना की ओर न जाकर खैर बाईपास की ओर मुड़ गई। राजपाल ने प्रतिरोध किया तो लुटेरों ने मारपीट शुरू कर दी। तमंचा सटा दिया। राजपाल से 26800 रुपये लूट लिए। बाद में लुटेरे राजपाल को एलाना मीट फैक्ट्री के पास हाईवे पर फेंककर फरार हो गए। मुनीम ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी करते हुए भट्ठा मालिक को फोन किया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है।