फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा को जिताने के लिए सपा उतार सकती है मुस्लिम प्रत्याशी

भाजपा को जिताने के लिए सपा उतार सकती है मुस्लिम प्रत्याशी

Sun, 29 Oct 2017 02:22 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा को जिताने के लिए सपा उतार सकती है मुस्लिम प्रत्याशी
भाजपा को जिताने के लिए सपा उतार सकती है मुस्लिम प्रत्याशी
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

पूर्व विधायक व बसपा नेता हाजी जमीरउल्लाह ने कहा है कि बसपा के बाद यदि अब कोई गैरभाजपाई दल मुस्लिम को मेयर का प्रत्याशी बनाता है तो यह माना जाएगा कि वह भाजपा के साथ मिला हुआ है और भाजपा को जिताना चाहता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि यहां से एक सपा नेता भाजपा के पूर्व सीएम से मिलकर इस तरह की साजिश रच रहे हैं।

पूर्व विधायक ने कहा है कि उन्हें कुछ सूत्रों से यह ज्ञात हुआ है कि बीजेपी के एक पूर्व सीएम व कद्दावर नेता का सपा नेता के पास यह फोन आया कि वह सपा से कोई ऐसा मुस्लिम प्रत्याशी बनवा दें, जोकि मुस्लिम मतों में विघटन कर दे। जिससे कि भाजपा आसानी से यहां मेयर का चुनाव जीत जाए। पूर्व विधायक की मानें तो उक्त पूर्व सीएम व सपा नेता की नजदीकियां जगजाहिर हैं।
विज्ञापन


इस सपा नेता ने पूर्व सीएम को भरोसा दिलाया है कि वह अपनी पार्टी से एक मुस्लिम चेहरा मेयर के चुनाव में सामने ला रहे हैं और मेहनत भी कर रहे हैं। पूर्व विधायक का कहना है कि भाजपा व उसके सहयोगी दल इस तरह की साजिश रचने में माहिर हैं। उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि वह इस तरह की साजिशों से सावधान रहें। यदि भाजपा को हराना है तो बसपा का साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी भाजपा विरोधी दलों से कहा है कि यदि वह भाजपा को वास्तव में हराना चाहते हैं तो किसी दूसरे मुस्लिम को अपनी पार्टी से प्रत्याशी न बनाएं। बसपा के बाद अब अगर वो भी मुस्लिम प्रत्याशी उतारते हैं तो समझ लेना चाहिए कि वह भाजपा को जिताना चाहते हैं और इसकी भाजपा से साठगांठ हुई है। इसलिए लोग बीजेपी के मंसूबों को कामयाब न होने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed