{"_id":"596d15a54f1c1bcc5d8b484c","slug":"21500321189-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों में नियुक्त होंगे प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों में नियुक्त होंगे प्रशासक
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
नगर निकायों में नियुक्त होंगे प्रशासक
ब्यूरो, अमर उजाला
अलीगढ़। नगर निकायों का कार्यकाल खत्म होने को है। इसे देखते हुए शासन ने निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यही नहीं निकाय के संचालन से संबंधित गाइड लाइन भी जारी की है।
डीएम को जारी पत्र में प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने अलीगढ़ जिले की एक नगर निगम, दो नगर पालिका एवं नौ नगर पंचायतों में प्रथम बैठक के आधार पर प्रशासकों की नियुक्ति करने के आदेश किए हैं। प्रमुख सचिव ने नगर आयुक्त को नगर निगम तो अधिशासी अधिकारी को नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपने को कहा है। उन्होंने बताया कि कार्य संचालन में निकाय की कार्य समिति सहयोग देगी। निकाय के खातों का संचालन अधिशासी अधिकारी के अतिरिक्त लेखा विभाग में कार्यरत उत्तर प्रदेश पालिका केंद्रीयत सेवा के लेखा संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी मसलन लेखाकार को संयुक्त हस्ताक्षरों के लिए अधिकृृत किया गया है। जिन निकायों में केंद्रीयत सेवा का कर्मचारी व अधिकारी तैनात न हो वहां अधिशासी अधिकारी द्वारा नामित लेखा का कार्य देख रहे कर्मचारी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बताते चलें कि नगर निगम अलीगढ़ का कार्यकाल 13 अगस्त को खत्म हो रहा है।
--------------
नगर पंचायत शपथ प्रथम बैठक
नगर निगम अलीगढ़ 18 जुलाई 2012 13 अगस्त 2012
नगर पालिका खैर 19 जुलाई 2012 18 अगस्त 2012
नगर पालिका अतरौली 18 जुलाई 2012 31 जुलाई 2012
नगर पंचायत छर्रा 17 जुलाई 2012 04 अगस्त 2012
नगर पंचायत बेसवां 17 जुलाई 2012 08 अगस्त 2012
नगर पंचायत इगलास 17 जुलाई 2012 08 अगस्त 2012
नगर पंचायत जट्टारी 17 जुलाई 2012 27 जुलाई 2012
नगर पंचायत कौड़ियागंज 18 जुलाई 2012 28 जुलाई 2012
नगर पंचायत जलाली 17 जुलाई 2012 14 अगस्त 2012
नगर पंचायत पिलखना 07 अगस्त 2012 07 अगस्त 2012
नगर पंचायत विजयगढ़ 17 जुलाई 2012 23 जुलाई 2012
नगर पंचायत हरदुआगंज 17 जुलाई 2012 13 अगस्त 2012
पूर्व में निकाय बाडी के शपथ ग्रहण के साथ ही उसके कार्यकाल की शुरुआत मानी जाती थी। लेकिन हाईकोर्ट ने वर्ष 2011 में संदीप उर्फ संदीप मल्होत्रा एवं अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में निर्णय देते हुए स्पष्ट कहा है कि मात्र शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि निकाय बोर्ड की पहली बैठक से उसका कार्यकाल आरंभ माना जाएगा।
विज्ञापन
रामकृष्ण तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता
-------------
शासन को भेज दी गलत रिपोर्ट
अलीगढ़। निकाय चुनावों को प्रशासन कितनी गंभीरता से ले रहा है इसका पता शासन को भेजी गई निकायों के कार्यकाल संबंधी सूचना से ही लग जाता है। डीएम की ओर से प्रमुख सचिव कमलेश कुमार को भेजे गए विवरण में नगर निगम अलीगढ़ का शपथ ग्रहण 18 जुलाई 2012 दर्शाया गया है तो प्रथम बैठक भी इसी दिन दर्शायी गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत कौशल कुमार ने माना कि विवरण में गलती है। असल में नगर निगम के पार्षदों का शपथ ग्रहण 18 जुलाई 2012 को हुआ था और प्रथम बैठक 13 अगस्त 2012 को हुई। प्रथम बैठक के आधार पर नगर निगम का कार्यकाल 13 अगस्त तक माना जाएगा।