{"_id":"59691b7b4f1c1bac238b4664","slug":"21500060539-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा गिरा
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत: सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा गिरा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
ट्रैफिक और वाहनों की संख्या भले ही लगातार बढ़ रही हो, लेकिन सरकारी आंकड़ों में गत वर्ष की तुलना में इस बार दुर्घटनाएं कम हुईं और इसमें मरने वालों की संख्या भी पहले से कम है। यह आंकड़े कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिला सड़क सुरक्षा समिति ने अध्यक्षता कर रहे एडीएम सिटी के समक्ष रखें।
डीएम के अनुपस्थित होने के कारण एडीएम सिटी एसबी सिंह ने अध्यक्षता की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 2015 में 759 सड़क दुर्घटनाओं में 439 लोगों की मौत हुई। 2016 में 740 दुर्घटनाओं में 426 लोग काल के गाल में समा गए।
आंकड़ों पर विश्वास करें तो सबसे अधिक गभाना, अकराबाद, हरदुआगंज व टप्पल थाना क्षेत्रों में दुर्घटनाएं हुई। समिति ने जनपद में नौ ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं जहां दुर्घटनाएं सर्वाधिक होती है।
विज्ञापन
एडीएम सिटी ने इनका भौतिक सत्यापन करा दुर्घटनाएं रोकने के इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल वाहनों की फिटनेस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र तथा हेल्पर को चैक करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एसपी ट्रेफिक अजीज उल हक, नगर आयुक्त एसके शर्मा, एआरटीओ (ई) राजेश राजपूत, एआरटीओ (ई) दिनेश कुमार, अधिसासी लोक निर्माण विभाग प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, इंडियन मैडिकल एसोसिएशन से डॉ. एमपी सिंह, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, एआरएम अलीगढ़ एमसी शर्मा आदि मौजूद थे।