फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   21 injured of Bulandshahr accident admitted in JN Medical College, Aligarh

Aligarh News: मेडिकल कॉलेज लाए गए बुलंदशहर हादसे के 21 घायल, दो की मौत, अन्य दो की हालत नाजुक

Mon, 25 Aug 2025 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 10:56 PM IST
सार

कासगंज के सोरों क्षेत्र के रफायदपुर गांव के श्रद्धालु 24 अगस्त शाम छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। मध्य रात्रि करीब 2:15 बजे अरनिया क्षेत्र में घटाल गांव के पास पहुंचते ही हादसा हो गया।

विज्ञापन
21 injured of Bulandshahr accident admitted in JN Medical College, Aligarh
घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर हुई दुर्घटना के 21 घायलों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। बुलंदशहर प्रशासन की सूचना पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। आनन-फानन यहां इमरजेंसी में घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई गई। इन घायलों में से एक को दोपहर, दूसरे को शाम में मृत घोषित कर दिया गया। दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें.... UP: बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, हाईवे पर कंटेनर ने ट्रॉली में मारी टक्कर, आठ की मौत और 45 घायल
विज्ञापन

कासगंज के सोरों क्षेत्र के रफायदपुर गांव के श्रद्धालु 24 अगस्त शाम छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। मध्य रात्रि करीब 2:15 बजे अरनिया क्षेत्र में घटाल गांव के पास पहुंचते ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजे जाने की व्यवस्था के क्रम में 21 घायलों को अलीगढ़ भेजा गया। इनमें से नरेश (35), पार्वती (60), रामबाबू (65), नवनीत (05), सनी (04), धारा सिंह (32), खुशबू (24), रिया (04), ऊषा देवी (30), यश (10), राजा, भानू (10), भोलू शंकर (26), राधा (20) का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। यहां भर्ती उमाशंकर (65) को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा रामचरण (65) की भी शाम में जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं, नीरज, अर्चना, सचिन, विजय, यशोदा, आकाश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें.... यूपी: 476 किलो मीटर की दूरी...ट्रैक्टर-ट्रॉली से जीवन का अंतिम सफर, बुलंदशहर हादसे में अब तक नौ की मौत
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार मेडिकल कॉलेज में तड़के मरीजों को लाया गया था। इनमें से दो को मृत घोषित किया गया। धारा सिंह व रिया की हालत अभी नाजुक है। बुलंदशहर व कासगंज पुलिस से समन्वय बनाकर उनके परिजनों को भी बुला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed