फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   यातायात व्यवस्था रही ठप, दो घंटे तक शहर की रफ्तार थमी

यातायात व्यवस्था रही ठप, दो घंटे तक शहर की रफ्तार थमी

Mon, 15 Apr 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था रही ठप, दो घंटे तक शहर की रफ्तार थमी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा छूटने के बाद शहर की सड़कें डेढ़ घंटे तक वाहनों और पैदल राहगीरों के बोझ तले दब गई। नुमाइश मैदान से दोपहर करीब 3:45 बजे खत्म हुई सभा के बाद अचानक से भीड़ अपने-अपने गंतव्यों की ओर दौड़ पड़ी। इधर, सुरक्षा में तैनात फोर्स भी अपने-अपने वाहनों की ओर निकल पड़ा। इसके कारण शहर के सारसौल चौराहा से लेकर गांधी पार्क बस अड्डा, दुबे पड़वा, एटा चुंगी, रामघाट रोड, मैरिस रोड, सिविल लाइंस एरिया, बरौला पुल, क्वार्सी चौराहा, तस्वीर महल चौराहा, जीटी रोड पूरी तरह जाम हो गया।

आलम यह रहा कि यातायात व्यवस्था में लगी ट्रैफिक पुलिस के सभी पसीने छूट गए। जैसे-तैसे राहगीरों की भीड़ को काबू कर ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके बाद चौराहों पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी जाम खुलवाने में जुट गए। तकरीबन डेढ़ घंटे के बाद शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट सकी।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान से पांच सौ मीटर दूर रोके गए वाहन
भाजपा की विजय संकल्प रैली में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नुमाइश ग्राउंड से पांच सौ मीटर की दूरी पर चारों ओर बेरिकेटिंग लगाए गए। चार और तीन पहिया वाहनों को जनसभा स्थल की ओर जाने से रोक दिया गया। हालांकि दोपहिया वाहनों का आवागमन दोपहर ढाई बजे तक चालू रहा। मसूदाबाद चौराहा, प्रतिभा कालोनी स्थित वर्कशाप तिराहा, ब्लू बर्ड स्कूल, तहसील, तहसील से जेल रोड की ओर, मित्तल गेट, जेल रोड पुल पर दोनों साइड, आईटीआई रोड सहित 17 जगहों पर बेरिकेटिंग लगाए गए। कई बार भाजपा नेताओं ने गाड़ियों ने इन्हें पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनकी कार वहीं रुकवा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed