{"_id":"5b1ae4904f1c1bf26e8b6fa9","slug":"201528489104-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में खुले माध्यमिक शिक्षा का क्षेत्रीय कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में खुले माध्यमिक शिक्षा का क्षेत्रीय कार्यालय
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय अब आगरा में स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को इस संबंध में यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय स्थापना संघर्ष समिति की पत्रकार वार्ता हुई।
समिति के अध्यक्ष व संयोजक डॉ. देवी सिंह नरवार ने पत्रकारों को बताया कि आगरा के यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आगरा मंडल, आगरा मंडल व झांसी मंडल आते हैं। इनमें 15 जिले हैं।
हर साल बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण बोर्ड पर कार्य का बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग के कबीना मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बीती 4 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को इस संबंध में पत्र लिख कर माध्यमिक शिक्षा परिषद का क्षेत्रीय कार्यालय में आगरा में स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य के मंत्री चौ.लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भी सीएम और डिप्टी सीएम को ऐसा ही पत्र भेजा है।
कार्यकारी सभापति विशेषाधिकार समिति डा. जय पाल सिंह ‘व्यस्त’, उत्तर विधानसभा क्षेत्र आगरा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग, आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक योगेंद्र उपाध्याय, एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र आगरा से विधायक भानुप्रताप सिंह चौहान ने भी सीएम योगी और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को इसी संबंध में पत्र लिखा है।