फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... ओलंपियन अन्नूराज सिंह के नक् शे कदम पर कई निशानेबाज

अलीगढ़... ओलंपियन अन्नूराज सिंह के नक् शे कदम पर कई निशानेबाज

Tue, 02 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... ओलंपियन अन्नूराज सिंह के नक्
शे कदम पर कई निशानेबाज
ओलंपियन अन्नूराज सिंह के नक्शे कदम पर कई निशानेबाज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

ओलंपियन निशानेबाज अन्नूराज सिंह के नक्शे कदम पर कई निशानेबाज चल दिए हैं। त्रिवेंद्रम में 11 दिसंबर से 31 दिसंबर 2017 तक हुई 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के पांच में से चार निशानेबाजों को रिनाउंड शॉट्स का तमगा मिला। जबकि निशानेबाज दीया वशिष्ठ ने सबसे कम उम्र में रिनाउंड शॉट्स लगाने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, कुणाल सैनी ने भारतीय शूटिंग टीम के ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

ओएलएफ की कक्षा छह की छात्रा दीया ने 400 में से 343 शॉट्स लगाकर उन्हें रिनाउंड शॉट्स का खिताब मिला। हालांकि, वह नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अर्हता पूरी नहीं कर रही थीं, क्योंकि उनकी उम्र कम थी। मगर इंटरनेशनल शूटिंग कोच वेद प्रकाश शर्मा के विशेष आग्रह पर उसे हिस्सा लेने का मौका दिया गया, तब उसने अपनी काबिलीयत का बखूबी परिचय दिया। जितना उसने स्कोर किया है, उतना 14-15 साल के निशानेबाज बमुश्किल से कर पाते हैं।
विज्ञापन


दीया ने वाराणसी में ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा संत फिदेलिस की कक्षा 10 की छात्रा राधा वर्मा व अनुपम शर्मा को रिनाउंड शॉट्स का खिताब मिला। ये उभरते निशानेबाज भी अन्नू राज सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल की तरह निशानेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय शूटिंग टीम के ट्रायल में कुणाल
दिल्ली पब्लिक स्कूल के 11वीं के छात्र कुणाल सैनी भारतीय शूटिंग टीम के ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही रिनाउंड शॉट्स का भी उन्हें खिताब मिल गया है। त्रिवेंद्रम में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कुल 600 में से 543 शॉट्स लगाए। इससे पहले वह वाराणसी में ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुका है। इंटरनेशनल शूटिंग कोच वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्हें कुणाल से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed