{"_id":"59fcd9034f1c1b9e678b94a1","slug":"201509742851-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज का सामान लेने जा रहे व्यक्ति से डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज का सामान लेने जा रहे व्यक्ति से डेढ़ लाख की लूट
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का सामान लेने जा रहे व्यक्ति से डेढ़ लाख की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला, हरदुआगंज (अलीगढ़)।
शुक्रवार की सुबह बहन की ससुराल में दहेज के रुपये देने जा रहे भाई से चार लोगों ने तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। दो बाइक में सवार यह बदमाश लूटपाट कर भाग निकले।
कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों के लूट में शामिल होने की बात बताई, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी सत्यप्रकाश पुत्र गिरवर सिंह ने दी गई तहरीर में गांव के ही चुन्ना पुत्र बलबीर तथा चंद्रशेखर पुत्र राजपाल समेत चार लोगों पर डेढ़ लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। कहा कि पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उस पर है। तीसरे नंबर की बहन की 23 नवंबर को शादी होनी है।
विज्ञापन
दहेज के सामान के लिए डेढ़ लाख रुपये लेकर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे वह मोपेड से अतरौली थाने के गांव खेड़ा जा रहा था। गांव के बाहर बनी कोठी के पास पहुंचते ही सामने से चारों आरोपी डंडा लेकर खड़ंजे पर आ गए। डंडा मारकर मोपेड रुकवा ली। वह भागा तो पीछा कर दबोच लिया। डंडों से पीटते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
पास खेतों में काम कर रही वृद्धा ने शोर मचाया तो आरोपी दो बाइक से मीरपुर चौराहे की ओर भाग निकले। उधर थानाध्यक्ष डा. विनोद कुमार का कहना है कि रंजिशन मारपीट का मामला है। लूट नहीं हुई, फिर भी तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।