फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्लेयर्स च्वॉइस, जादौन राइडर्स ने जीते अपने मैच

प्लेयर्स च्वॉइस, जादौन राइडर्स ने जीते अपने मैच

Fri, 22 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्लेयर्स च्वॉइस, जादौन राइडर्स ने जीते अपने मैच
प्लेयर्स च्वॉइस, जादौन राइडर्स ने जीते मैच
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

सांगवान प्रीमियर लीग में प्लेयर्स च्वॉइस क्रिकेट एकेडमी और जादौन राइडर्स ने जीत के साथ शुरुआत की। महुआ खेड़ा मैदान में जादौन राइडर्स क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित लीग का शुभारंभ पूर्व विधायक विवेक बंसल, कर्नल देवेंद्र कृष्णा, कर्नल जोशी ने किया। शुक्रवार सुबह आठ बजे प्लेयर्स च्वॉइस क्रिकेट एकेडमी व सम्राट क्रिकेट, दोपहर 12 बजे जादौन राइडर्स व अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा।

गुरुवार को पहला मैच प्लेयर्स च्वॉइस क्रिकेट एकेडमी व अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला खेला गया। अब्दुल एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 190 रन बनाए। लविश श्रीवास्तव ने 74 रन व अशर जमाल ने 36 रनों की पारी खेली। शेखर यादव ने दो विकेट चटकाए। प्लेयर्स च्वॉइस की टीम ने 19.2 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दीपक चौधरी ने 49, चंद्रभान राना ने 48 व विष्णु यादव ने 41 रनों की पारी खेली। लविश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच जादौन राइडर्स क्रिकेट क्लब और सम्राट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। राइडर्स के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 183 रन बनाए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट के रणजी कप्तान प्रशांत गुप्ता ने 32 व विकेटकीपर उपेंद्र यादव ने 82 रन की शानदार पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष्ण कांत उपाध्याय ने किफायती गेंदबाजी की, लेकिन कोई विकेट नहीं मिला। सम्राट क्लब की टीम 132 रन पर सिमट गई। अमन चौहान ने 53 रन बनाए। उपेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग सैयद मुताहिर जैदी, शारिक उस्मानी, रिजवान खां ने की और स्कोरिंग कुमारी नीरज ने की। इस अवसर पर सांगवान लैंडको प्राइवेट लिमिटेड के एमडी डॉ. नरेंद्र सांगवान, लीग के चेयरमैन अर्जुन सिंह ‘फकीरा’, आयोजक सचिव मसूदुज्जफर अमीनी, मुकेश पाल सिंह, योगेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed