फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   20 roads of Aligarh will be constructed

Good News: अलीगढ़ में 42 करोड़ से बनेगीं 20 सड़कें, इन सड़कों का होगा निर्माण

Sun, 10 Nov 2024 04:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 04:14 PM IST
सार

प्रत्येक विधानसभा में छह-छह करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। इन प्रस्तावों में प्राथमिकता वाली सड़कों का निर्माण पहले कराया जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत के साथ ही कुछ सड़कों का चौड़ीकरण भी होगा।

विज्ञापन
20 roads of Aligarh will be constructed
सड़क पर व्याप्त गड्ढे - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में करीब 42 करोड़ की लागत से 20 नई सड़कें बनेंगी। लोक निर्माण विभाग ने शासन से धनराशि की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग अतरौली, छर्रा, इगलास, कोल, शहर, बरौली एवं अतरौली विधान सभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा में छह-छह करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। इन प्रस्तावों में प्राथमिकता वाली सड़कों का निर्माण पहले कराया जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत के साथ ही कुछ सड़कों का चौड़ीकरण भी होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसे मंजूर कर लिया गया है। इनमें कुछ वह सड़कें भी हैं जो पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा निर्माण
धनुआ की नगलिया से बड़ा खुर्द मार्ग की विशेष मरम्मत पर 44 लाख, अलीगढ़-राया-मथुरा मार्ग पर 47 लाख, अलीगढ़ -मथुरा मार्ग पर सहारा खुर्द मार्ग पर विशेष मरम्मत, 62.50 लाख , सासनी-इगलास मार्ग से विशनपुर तक 59.40 लाख, अलीगढ़ -राया मार्ग पर किलोमीटर 34 से विशेष मरम्मत कार्य 59.20 लाख, अलीगढ़ -राया मार्ग से इस्माइलपुर पर 42.40 लाख, सासनी-इगलास मार्ग पर विशेष मरम्मत 1.12 करोड़, हाथरस -इगलास 47.45 लाख, साधु आश्रम -पनैठी मार्ग से सिल्ला विसावन धर्मपुर मार्ग पर 126.75 करोड़, गोंडा मार्ग से दाना मार्ग व गोंडा मार्ग से सौनोठ मार्ग 55.90 लाख, गोंडा-फगोई मार्ग पर 22.70 लाख रुपये, नरौना-बरला से रामपुर मार्ग 10.75 लाख, नौरंगाबाद छावनी से चिरौलिया मार्ग 20.20 लाख, याकूतपुर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत 25.40 लाख, नानऊ-दादों मार्ग से जटपुरा मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य 30- 30 लाख, छतारी -अतराैली मार्ग से नगला गुलरिया मार्ग पर विशेष 24.90 लाख, छतारी -अतरौली मार्ग -कासगंज मार्ग पर 27.65 लाख की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सभी विधानसभाओं में सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण और मरम्मत के कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। फिलहाल छह-छह करोड़ की धनराशि वाली 20 सड़कों पर जल्द काम भी शुरू कराया जाएगा।- योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed