फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   2 killed by Corona, 165 infected

कोरोना से 2 की मौत, 165 संक्रमित

Sun, 18 Apr 2021 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
2 killed by Corona, 165 infected
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई है, जबकि तीन की रिपोर्ट मौत के बाद निगेटिव आई है। वहीं 165 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का कहर जारी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से दो कोरोना वायरस से संक्रमित थे।
इसके अतिरिक्त तीन लोगों की रिपोर्ट मौत के बाद निगेटिव आई है। मृतकों में इगलास के 70 वर्षीय बुजुर्ग, लोधी विहार सासनी गेट के 53 वर्षीय व्यक्ति, कुलदीप विहार के 55 वर्षीय व्यक्ति, लखनऊ का 40 वर्षीय युवक एवं दोदपुर की 55 वर्षीय महिला शामिल है। शनिवार को रिकार्ड 165 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

यह इस साल का एक दिन की सबसे अधिक संख्या है। 71 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 509 है। संक्रमितों में प्रीति गार्डन कॉलोनी शंकर विहार के पांच, सुखरावली के चार, राजीवनगर के तीन, सारसौल के दो, गोंडा रोड के दो, गांधीनगर के दो, नौरंगादबाद के दो, निरंजनपुरी के दो, सूर्य सरोवर के दो लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यातक का निधन
शहर के एक निर्यातक की मृत्यु नोएडा में उपचार के दौरान हो गई। उसका अंतिम संस्कार नुमाइश मैदान स्थित शमशान में किया गया। कोरोना से मौत की चर्चा है। इसके अतिरिक्त तीन अन्य लोगों का भी अंतिम संस्कार सावधानी से किया गया। हालांकि इनकी कोरोना से मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है।
कोविड मरीजों के लिए नया आदेश जारी
कोविड मरीजों के लिए नया आदेश जारी किया गया है। टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन लक्षण कोविड वाले मरीजों को पॉजिटिव मानकर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed