फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जेईई मेन में बच्चों ने चमकाया शहर का नाम

जेईई मेन में बच्चों ने चमकाया शहर का नाम

Tue, 30 Apr 2019 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन में बच्चों ने चमकाया शहर का नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें शहर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर परचम फहराया है। आकाश इंस्टीट्यूट के ओम अग्रवाल ने 415 वां रैंक हासिल किया है। जबकि नारायणा के उत्कर्ष तिवारी 1616 वे स्थान पर है। दोनो छात्र सामान्य कैटेगरी के है।


आकाश इंस्टीट्यूट के शिव शर्मा ने बताया कि संस्थान से विराट, प्रद्यूमन, ओम सिन्हा, अदनान, प्रशांत कुमार, हर्षित चौहान ने अच्छा रैंक हासिल किया है। इसके अतिरिक्त करीब 60 छात्रों का चयन हुआ है। नारयाणा के डायरेक्टर आरबी चौधरी ने बताया कि अब तक जानकारी के अनुसार उत्कर्ष तिवारी ने सामान्य वर्ग कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 1616 हासिल किया है। इसके अतिरिक्त संस्थान के नवीन माथुर एवं गौरव माहौर ने एससी कैटेगरी में क्रमश: 150 एवं 437 वां रैंक हासिल किया है। वहीं पीएच कैटेगरी में अनुराग शर्मा 47 वें रैंक पर है। इसके अतिरिक्त अन्य कई बच्चों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन



कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है ओम
जेईई मेन में शानदार रैंक हासिल करने वाले ओम अग्रवाल कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। ओम के पिता विशन अग्रवाल हार्डवेयर कारोबारी है और प्रीमियम नगर बैंक कॉलोनी में रहते हैं। मां पारुल अग्रवाल गृहणि है जबकि बड़ी बहन नोएडा से बीआर्क कर रही हैं। ओम अग्रवाल इसी साल निहार मीरा स्कूल से 12 वीं की परीक्षा दिये हैं और परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं। ओम अग्रवाल 27 को एडवांस की तैयारी के सिलसिले में अभी दिल्ली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईएएस बनना चाहते है उत्कर्ष
जेईई मेन में शानदार रैंक हासिल करने वाले उत्कर्ष तिवारी आईएएस बनना चाहते हैं। उत्कर्ष क्वार्सी स्थित इंजीनियर कॉलोनी में रहते हैं। उनके पिता धर्मेंद्र तिवारी सिंचाई विभाग में इंजीनियर है। उत्कर्ष मूलरूप से इगलास के गांव सीतापुर के रहने वाले हैं। उत्कर्ष के बड़े भाई मोहित तिवारी एएमयू से इंजीनियरिंग कर आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर रहे हैं। उत्कर्ष एएमयू से 12 वीं किये हैं। उत्कर्ष का कहना है कि वह आईआईटी से इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। 27 मई को जेईई एडवांस है। उसकी तैयारी कर रहे है। इंजीनियरिंग के बाद सिविल सर्विसेज में बैठना चाहते हैं। बीआईटी परीक्षा परिणाम भी सोमवार को घोषित किया गया। इसमें उत्कर्ष का रैंक 285 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed