{"_id":"5b918bd2867a557e88368e18","slug":"191536265170-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आरटीओ दफ्तर के बाहर से उठाए तीन दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने आरटीओ दफ्तर के बाहर से उठाए तीन दलाल
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के बाहर से गुरुवार को एसओजी व बन्ना देवी पुलिस ने तीन दलालों को उठाया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य दलालों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है। जबकि चर्चा है कि तीनों लोगों को फर्जी बीमा बनाने के आरोप उठाया गया है।
गुरुवार को एसओजी व बन्ना देवी पुलिस आरटीओ दफ्तर के बाहर पहुंची। यहां उसने तीन युवकों को हिरासत में लिया और चली गई। पुलिस को देख आरटीओ दफ्तर में दलाली करने वालों में अफरा-तफरी मच गई।
इसी बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिस सभी दलालों को गिरफ्तार करने की लिए आई है। सभी दलाल कार्यालय की बाउंड्री फलांगकर दूसरी ओर भाग गए। पुलिस तीनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन
यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि चर्चा है कि तीनों युवकों को वाहनों का फर्जी बीमा करने के आरोप में उठाया गया है। जल्द ही पुलिस इसका खुलासा कर सकती है।