{"_id":"5b6a06fd4f1c1bed5e8b7b67","slug":"191533675261-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण-पॉलिथीन के लिए जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण-पॉलिथीन के लिए जुर्माना वसूला
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर में होने वाली डिफेंस कॉरिडोर की बैठक को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहर के दो प्रमुख मार्ग रामघाट रोड और आगरा रोड को अतिक्रमण मुक्त और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया। नगर आयुक्त के निर्देश पर चार जोन अधिकारियों के नेतृत्व में नेशनल हाईवे, पुलिस बल और नगर निगम के 20 अधिकारियों, कर्मचारियों की टीमों ने कार्रवाई की। कुल 87 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
रामघाट रोड पर कर अधीक्षक राजेश कुमार गुप्ता और अजीत कुमार राय के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने और पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई की गई, जिसमें अतिक्रमण का जुर्माना 27 हजार रुपये और पॉलिथीन पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
इस क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक आलोक वर्मा, राकेश चाहर, दीपक श्रीवास्तव, अंशुल प्रताप, अवर अभियंता संजय कुमार, योगराज व खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह थे।
विज्ञापन
नगर निगम के कर अधीक्षक और मीडिया प्रभारी सभापति यादव ने बताया कि सासनी गेट थाना अंतर्गत सासनी गेट चौराहे से आगरा रोड रूसा हॉस्पिटल तक अतिक्रमण अभियान और पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई उनके और जोन अधिकारी जोन तीन राजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई। अतिक्रमण पर 40 हजार रुपये और पालिथीन पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
‘नगर निगम शहर के सभी प्रमुख मार्गों और बाजारों में अतिक्रमण हटाने के साथ साथ पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई नियमित रूप से करेगा। अधीनस्थों के उत्तरदायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं। जो लोग नालियों को पाटकर अतिक्रमण कर रहे हैं, वह तत्काल स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। जो लोग नालियों में कूड़ा-मलबा आदि डाल रहें है, उनके खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई होगी।
-सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त