{"_id":"5ad503174f1c1b58098b4e64","slug":"191523909399-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद ने दी नगर निगम कर्मी को जान से मारने की धमकी, भड़के कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद ने दी नगर निगम कर्मी को जान से मारने की धमकी, भड़के कर्मी
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पार्षद द्वारा नगर निगम कर्मचारी कोे जान से मारने की धमकी देने पर नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। नगर निगम कर्मचारी संघ ने घटना के विरोध में नगर निगम में नारेबाजी की। साथ ही महापौर और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
प्रकरण की जानकारी देते हुए महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि गृहकर विभाग में डॉ. राजेंद्र कुमार लिपिक के पद पर तैनात हैं। इन पर वार्ड संख्या 19 के पार्षद नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीशू ठाकुर द्वारा भवन संख्या 1994, 95 मो. आरकेपुरम की पत्रावली के संबंध में अनावश्यक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। इसीलिए सोमवार को नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार के कार्यालय में पार्षद व उनके साथियों द्वारा अभद्रता करते हुए राजेंद्र सक्सेना को जान से मारने की धमकी दी गई।
पार्षद नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने पर नगर निगम के कर्मचारी भड़क गए। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रॉबिन्न केला व महामंत्री मानवेंद्र सिंह के आह्वान पर कर्मचारियों की आपात बैठक कर पार्षद के इस कृत्य की भर्त्सना की गई। घटना के विरोध में कर्मचारियों ने निगम में नारेबाजी की और नगर आयुक्त और महापौर मो. फुरकान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
अध्यक्ष रॉबिन केला ने कहा कि पार्षद अपने पद की गरिमा को समझें। पार्षद नरेंद्र प्रताप के इस कृत्य से कर्मचारियाें में रोष है और यह रोष कभी भी भयंकर रूप धरण कर सकता है। कर्मचारी पदाधिकारी चक्रवर्ती दत्त शर्मा ने कहा कि नगर निगम के सभी कर्मचारी एक हैं।
महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि नगर निगम के सभी कर्मचारी पार्षदों का सम्मान करते हैं सम्मान का यह मतलब नहीं कि आप कर्मचारियों से अभद्रता करेंगे। वर्कशॉप सहायक धर्मवीर सिंह ने कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में इरशाद, वीरपाल, सरवर, राजेंद्र सक्सेना, चेतन शर्मा, पद्म जैन, सोम प्रकाश, सुबोध शर्मा, विनोद पाल, सुभम सक्सेना, संजय सक्सेना, प्रशांत तिवारी, बबलू कमल, गोपाल बाबू गर्ग आदि मौजूद थे।
फाइलों में गोलमाल है, इसलिए नहीं दिखा रहे: पार्षद नरेंद्र प्रताप
पार्षद नरेंद्र प्रताप ने बताया कि दो महीने से एक मामले में जानकारी मांगी जा रही थी, लेकिन नहीं मिल रही थी। सोमवार को लिखित में प्रार्थना पत्र दिया और उसकी रिसीविंग भी ले ली। बात मुख्य कर निर्धारण अधिकारी से हो रही थी। लिपिक राजेंद्र सक्सेना बीच में दखल देने लगे। टोकने पर खुद ही भड़क गए। इन्होंने पहले पार्षद अलका के साथ अभद्रता की थी। यह फाइलों में गोलमाल करते हैं जो दिखा नहीं रहे थे। इनका भ्रष्टाचार चलने नहीं दिया जाएगा।