फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पोस्टर में समीरा, निबंध में अनुभा रहीं प्रथम

पोस्टर में समीरा, निबंध में अनुभा रहीं प्रथम

Sat, 03 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पोस्टर में समीरा, निबंध में अनुभा रहीं प्रथम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला विज्ञान क्लब के दरबार हॉल में लगायी गई 11 दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी (इंद्रधनुष 2018 विज्ञान के रंग सबके संग) में हुई प्रतियोगिताओं में विजयी हुए प्रतिभागियों को प्रदर्शनी के मुक्ताकाश मंच पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह रहे। अध्यक्षता डॉ. एके एस चौहान ने की। संचालन पीयूष दत्त शर्मा ने किया।

पोस्टर प्रतियोगिता मेें समीरा सिद्दीकी प्रथम, रजत कुमार सिंह द्वितीय, शिवांगी सिंह तृतीय स्थान पर रहे। निबंध मेें अनुभा अग्रवाल प्रथम, राधा द्वितीय, बबली चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। व्याख्यान में रमा अग्रवाल प्रथम, सोनी द्वितीय, राधा तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन में प्रियंका प्रथम, ध्रुव वार्ष्णेय द्वितीय, तूलिका गौड़ तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


बेसिक के शिक्षकों के टीएलएम प्रदर्शन प्रतियोगिता मेें भूषण कुमारी प्रथम, प्रतिभा भारद्वाज द्वितीय, वर्षा श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं।

सांत्वना पुरस्कार प्रभात कुमार शर्मा व हिमांशु गुप्ता को प्रदान किया गया। डाइट प्रशिक्षुओं के टीएलएम प्रदर्शन प्रतियोगिता मेें शीलेंद्र पाल प्रथम, शालिनी राठौर द्वितीय, कपिल को तृतीय स्थान मिला। चित्रण प्रतियोगिता मेें राजीव राजपूत प्रथम, रजत कुमार सिंह द्वितीय, राजीव राजपूत तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सचिन वर्मा प्रथम नव्या शर्मा, राहुल राठौर, परितोष कुमार द्वितीय, दीपेंद्र गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में वैष्णवी व पलक प्रथम, ओमवीर सिंह द्वितीय, दीपशिखा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रताप सिंह, अर्चना सिंह, ललिता वर्मा, जयमाला ठाकुर, प्रभात गुप्ता, सुरेंद्र कुमार शर्मा आदि को सम्मानित किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed