फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खुले में शौच करने वालों का निगम करेगा सम्मान

खुले में शौच करने वालों का निगम करेगा सम्मान

Wed, 18 Oct 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खुले में शौच करने वालों का निगम करेगा सम्मान
खुले में शौच करने वालों का नगर निगम करेगा सम्मान
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

खुले में शौच करने जाने वालों को नगर निगम की ओर से सम्मानित किए जाने का फैसला लिया गया है। पकड़े जाने पर ऐसे व्यक्तियों को माला पहनाई जाएगी और मिठाई खिलाई जाएगी। नगर निगम की 34 अधिकारियों की टीम खुले में शौच करने वालों को रोकेगी। इस तरह खुले में शौच करने वालों को हतोत्साहित करने के लिए नगर निगम ने यह पहल की है।

दीपावली की सुबह शहर में खुले में शौच को रोकने के लिए ऐसे लोगों को माला पहनाकर दीपावली की मिठाई खिलाने का निर्णय लिया है, ताकि उनको इस कुप्रथा के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि लाख प्रयासों के बाद भी कुछ लोग इस कुप्रथा को मिटाने नहीं दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही लोगों का नगर निगम सम्मान करेगा, क्योंकि शायद सम्मान प्राप्त करने के बाद खुले में शौच करने वाले लोग इस कुप्रथा के अंत के लिए जागरूक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली की सुबह 5 बजे से 7 बजे तक शहर के 8 संभावित खुले में शौच वाले स्थलों, जिसमें सीमा टाकीज, भदेसी रोड, भुजपुरा बाईपास, प्रतिभा कालोनी, हीरानगर, लोको कॉलोनी जीवनगढ़ बाईपास शामिल हैं, ऐसे स्थानों पर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी माला व मिठाई लेकर खुले में शौच करने वाले लोगों का स्वागत करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed