{"_id":"59b6ec9e4f1c1bf97f8b62d1","slug":"191505160350-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनय के लिए कुर्बान कर दी जॉब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनय के लिए कुर्बान कर दी जॉब
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनय के लिए कुर्बान कर दी नौकरी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
ख्वाब देखना और उसे हकीकत में बदल देना यह जज्बा और जुनून से ही मुमकिन है। ऐसा कर दिखाया है शहर के किशनपुर बैंक कॉलोनी के विशाल कुमार ने। मुंबई में एक बड़ी कंपनी में काम के दौरान उन्हें अभिनय का शौक पैदा हो गया। नौकरी पर शौक भारी पड़ गया और नौकरी को अलविदा कहकर मायानगरी में डेरा डाल दिया। कई सीरियल किए। 15 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘वादियां’ में ‘अंगारा’ के किरदार में वे नजर आएंगे। शहर आए विशाल से फिल्म और आने वाली फिल्मों के बारे में बात की गई। पेश है बातचीत के मुख्य अंश...
सवाल : एक्ंिटग की ट्रेनिंग कहां से ली है?
विशाल : मुंबई की जॉय मुखर्जी एकेडमी से। इसके बाद खूब नुक्कड़ नाटक और थियेटर किया। ट्रेनिंग के बाद सीरियल से भी ऑफर आने लगे। अशोका, ससुराल सिमर का, सावधान इंडिया में किरदार निभाए।
सवाल : सनी लियोन के साथ भी फिल्म की है?
विशाल : सनी लियोन के साथ ‘बेईमान लव’ में काम किया। उनकी फिल्म ‘देसी बम’ जल्द रिलीज होने वाली है।
सवाल : वादियां फिल्म के बारे में बताएं।
विशाल : यह थ्रिलर फिल्म है। जबर्दस्त आइटम सांग भी है। मैं दबंग किरदार में हूं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ, रायबरेली में भी हुई है।
सवाल : नौकरी छोड़ने पर परिजनों का रुख कैसा रहा?
विशाल : मेरा फैसला उन्हें रास नहीं आया। लेकिन जब मैं टेलीविजन पर दिखने लगा, तब परिजन सपोर्ट करने लगे। मुझे एक्ंिटग से प्यार है। इसलिए नौकरी में मन नहीं रमा।
विज्ञापन
सवाल : अलीगढ़ में किसी फिल्म की शूटिंग होगी?
विशाल : बिल्कुल होगी। मेरे एक डायरेक्टर मित्र फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसकी ज्यादातर शूटिंग अलीगढ़ में की जाएगी।