{"_id":"59b057fe4f1c1be17f8b478b","slug":"191504729086-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में खराब रोशनी के चलते निशानेबाजी के 18 राउंड ही हो सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में खराब रोशनी के चलते निशानेबाजी के 18 राउंड ही हो सके
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब रोशनी के चलते ट्रैप शूटिंग के 18 राउंड ही हो सके
ब्यूरो, अमर उजाला, जवां (अलीगढ़)।
अलीगढ़ के इतिहास में पहली बार पांच से दस सितंबर तक हो रही यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में छेरत स्थित शूटिंग रेंज पर 40वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के पहले दिन ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में मात्र 18 राउंड ही हो सके। खराब रोशनी के कारण शेष चार राउंड नहीं हो सके। बुधवार को संपन्न हुए 18 राउंडों में प्रदेशभर के 108 निशानेबाजों ने निशाना साधा। इसे देखने के लिए रेंज पर दर्शकों की भारी भीड़ जमा रही।
बुधवार को चैंपियनशिप के पहले दिन ट्रैप शूटिंग स्पर्धाएं हुई। आयोजकों ने बुधवार को 22 राउंड कराना सुनिश्चित किया था। हर राउंड में छह निशानेबाजों को हिस्सा लेना था। अधिकतम 50 प्वाइंट्स के हिसाब से तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 25 प्वाइंटों के लिए निशानेबाजों में मुकाबला था।
दूसरे दिन 25 प्वाइंट के लिए खिलाड़ियों में होड़ तय हुई थी। लेकिन पहले दिन खराब रोशनी खिलाड़ियों की राह में रोड़ा बन गई। मात्र 18 राउंड ही हो सके। इस दौरान खिलाड़ियों के सटीक निशाने देखकर वहां मौजूद दर्शक गद्गद हो गए। शूटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं आयोजक खालिद ने बताया कि शेष चार राउंड गुरुवार को खेेले जाएंगे। इसके बाद फाइनल होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आठ सितंबर से डबल ट्रैप मुकाबले शुरू होंगे। नौ एवं दस सितंबर को अंतिम दिन स्कीट स्पर्धा के मुकाबले होंगे। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।