फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू छात्र संघ के आजीवन सदस्य थे जार्ज फार्नाडीज

एएमयू छात्र संघ के आजीवन सदस्य थे जार्ज फार्नाडीज

Wed, 30 Jan 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्र संघ के आजीवन सदस्य थे जार्ज फार्नाडीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एनडीए की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षामंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के आजीवन सदस्य भी थे। सन 1989 में उनको छात्र संघ की आजीवन सदस्यता दी गई थी। इसके अलावा सन 1989 में हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना (कासिमपुर पावर हाउस) भी आए। यहां पर कर्मचारियों ने उनका देश की सबसे लंबी चलने वाली हड़ताल का नेतृत्व करने पर उनका स्वागत किया था। सन 1974 में जॉर्ज फर्नांडिस ने रेलवे में कराई सबसे लंबी हड़ताल का नेतृत्व किया था।


एएमयू के वाइल्ड लाइफ साइंस डिपार्टमेंट के डॉ. अफीफउल्लाह कहते हैं कि सन 1989 में, उस समय फातिमी छात्र संघ अध्यक्ष थे। तब वह भी यहां पर पड़ते थे। उन्हें अच्छी तरह याद है कि उन्हें छात्र संघ के यूनियन हाल में समारोह पूर्वक छात्र संघ की आजीवन सदस्यता दी गई थी। उस समय तक जॉर्ज फर्नांडिस मजदूरों के मसीहा के रूप में देखे जाते थे। वह मजदूरों और कामगारों के नायक के रूप में उभर चुके थे और लोकप्रियता चरम पर थी।
विज्ञापन



इसी तरह सन 1989 में हरदुआगंज तापीय परियोजना में रहे सुबोध नंदन शर्मा कहते हैं कि सन 1974 में रेलवे में सबसे लंबी और बड़ी हड़ताल का आह्वान जॉर्ज फर्नांडिस ने किया था। इसके बाद तो वह आम जन के नेता थे। यही कारण है कि 1989 में जब जॉर्ज फर्नांडिस तापीय परियोजना आए थे तब यहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ था। उस समय भी जार्ज एक कुर्ता पायजामा में ही यहां चले आए थे और तड़क भड़क से बेहद दूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि 88 वर्ष की उम्र में जॉर्ज फर्नांडिस का 88 वर्ष की उम्र में दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में निधन हो गया। वह 9 बार लोकसभा के सदस्य रहे। वह 1998 से 2004 के बीच देश रक्षा मंत्री रहे । राज्यसभा सांसद के तौर पर संसद में उनका आखिरी कार्यकाल अगस्त 2009 से जुलाई 2010 तक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed