फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बीडीसी, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव की अधिसूचना जारी

बीडीसी, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Thu, 02 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव की अधिसूचना जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी, पंचायत चंद्र भूषण सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा31 जुलाई 2018 को जारी अधिसूचना के क्रम में बुधवार को जनपद में क्षेत्र पंचायतों के सदस्य के वैधानिक रूप से रिक्त पदों पर होने वाले उप चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

डीएम ने बताया कि विकास खंड धनीपुर के ग्राम पंचायत उखलाना वार्ड संख्या 21 एवं ब्लाक लोधा के ग्राम पंचायत रोरावर वार्ड संख्या 146 के रिक्त सदस्य क्षेत्र पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग पद के उप चुनाव हेतु संबंधित निर्वाचन अधिकारी अपने क्षेत्र पंचायतों के सदस्य के रिक्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए अपने स्तर से 3 अगस्त को सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सदस्य क्षेत्र पंचायत के उप निर्वाचन के तहत नामांकन 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक एवं नाम वापसी 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हो सकती है। इसके बाद दोपहर तीन बजे से ही प्रतीक चिन्ह आवंटित होंगे। मतदान 17 अगस्त को प्रात: 7 बजे से सायं 5बजे तक होगा तथा मतगणना 20 अगस्त को प्रात: 8 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्त ग्राम प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी
जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 31 जुलाई को जारी अधिसूचना क्रे क्रम में बुधवार को जनपद में ग्राम प्रधान के 3 पद एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 22 वैधानिक रूप से रिक्त पदों के उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी कर दी है।

उन्होंने बताया कि विकास खंड अतरौली के ग्राम पंचायत पनिहारा अब्दुल्लापुर के अनारक्षित रिक्त ग्राम प्रधान पद, ब्लॉक टप्पल के निगुना-सिगुना अन्य पिछड़ा वर्ग एवं रसूलपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पिछड़ा वर्ग पद पर उप चुनाव कराए जाएंगे।

इसी प्रकार ब्लॉक अकराबाद के ग्राम पंचायत बहादुरपुर वार्ड संख्या 09 अनुसूचित जाति महिला, ब्लॉक इगलास के ग्राम पंचायत कारकस के वार्ड संख्या 15 अनुसूचित जाति, लोधा ब्लॉक के ग्राम मूरोपुर वार्ड संख्या 05 अनुसूचित जाति महिला, इब्राहिमपुर ग्राम के वार्ड संख्या 8 के अनारक्षित, इलियासपुर के वार्ड संख्या 02 अन्य पिछड़ा वर्ग, ग्राम लेखराजपुर के वार्ड संख्या 11 एवं ताजपुर रसूलपुर के वार्ड संख्या 6 के अनारक्षित पद पर उप निर्वाचन होंगे।

उन्होंने बताया कि विकास खंड खैर के ग्राम अकरावत के वार्ड संख्या 11 अनारक्षित, ग्राम मथना के वार्ड संख्या 8 एवं ग्राम सहरोई के वार्ड संख्या 1 अनुसूचित जाति महिला, ब्लॉक जवां के तालेपुर ग्राम के वार्ड संख्या 4 अनारक्षित एवं बहरामपुर के वार्ड संख्या 4 अनुसूचित जाति महिला के ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु उप चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

इसी प्रकार ब्लॉक चंडौस के ग्राम पंचायत जहराना के वार्ड संख्या 8 एवं नुरूल्लापुर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 4 में अनारक्षित तथा वार्ड 5 में अन्य पिछड़ा वर्ग, ग्राम पिसावा के वार्ड संख्या 2, पिछड़ा महिला, ग्राम पंचायत भीमपुर के वार्ड संख्या 11 में अनुसूचित जाति एवं हसनपुर के वार्ड संख्या 11 में अनारक्षित, गंगीरी ब्लॉक के बिसौरा के वार्ड संख्या 9 महिला वर्ग तथा धनीपुर ब्लॉक के हाजीपुर फत्ते खा के वार्ड संख्या 6 एवं अलीनगर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 9 में अनुसूचित जाति के रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत पद पर चुनाव कराए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि उप चुनाव हेतु सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी अपने ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सदस्यों के रिक्त पदों, स्थानों का पूर्ण विवरण देते हुए अपने स्तर से 3 अगस्त को सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के उप निर्वाचन के तहत नामांकन 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक, जांच 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक एवं उम्मीदवारी से नाम वापसी 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिया जा सकता है। इसके बाद प्रतीक चिन्ह आवंटन होगा। मतदान 17 अगस्त को प्रात: 7 बजे से सायं पांच बजे तक होगा तथा मतगणना 20 अगस्त को प्रात: 8 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed