{"_id":"5acbcc5a4f1c1b5c6b8b4a24","slug":"181523305562-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों और पिछड़ों की एकता तोड़ना चाहती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों और पिछड़ों की एकता तोड़ना चाहती है भाजपा
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांधी पार्क में स्थित गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के आह्वान पर मौन धारण कर धरना दिया।
जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि यह धरना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों व बयानों के खिलाफ था। प्रधानमंत्री ने एससी-एसटी एक्ट में राजनीतिक लाभ उठाने के लिए परदे के पीछे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश द्वारा लाभ उठाने की कोशिश की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलितों और पिछड़ों की एकता को भाजपा तोड़ना चाहती है। एआईसीसी के सचिव श्यौराज जीवन ने कहा कि यह मौन धरना दलितों को शक्ति, सवर्णों के मान-सम्मान और भाईचारे का संकेत देगा।
विज्ञापन
धरने में गिरवर शर्मा, अश्वनी शर्मा, मोहम्मद शमशाद, नदीम गफूर, हाजी अरशान खान, अमित ठाकुर, संतोष सिंह जादौन, रजत शर्मा, चौधरी सुरेंद्र सिंह, ऋषि चौधरी, रामकुमार प्रधान, मुश्ताक अहमद, कुमरजीलाल प्रधान, गुड्डू खान, अनिल शर्मा, संगीत राजपूत, राजीव लीडर, नितिन वाल्मीकि, सुनील चौधरी, दिनेश लोधी, नासिर खान, अली मोहम्मद, आस मोहम्मद, नौशाद खान, बिट्टू ठाकुर, श्याम दिवाकर, राजवीर प्रजापति, रामेश्वर कश्यप, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद पांडेय के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना दिया गया। यहां रमेश शर्मा, ठा. लाखन सिंह चौहान, आजम खान, विशोक चौहान, कुलदीप माथुर, मासूम अली, पवन शर्मा, प्रताप सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।