{"_id":"5a809e914f1c1bd04b8b4ffe","slug":"181518378641-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर के बांकनेर में लगा सेनेटरी नेपकिन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर के बांकनेर में लगा सेनेटरी नेपकिन प्लांट
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ग्रामीण महिलाओं को उनके घर के पास ही रोेजगार देने की केंद्र सरकार की स्कीम के तहत जिले में पहला सेनेटरी नेपकिन प्लांट लग गया है। खैर ब्लाक के गांव बांकनेर स्थित कामन सर्विस सेंटर पर नेपकिन बनाने का काम शुरू भी हो गया है। इस प्लांट में आसपास की महिलाएं स्वयं नेपकिन बनाने का काम कर रही हैं और बतौर तनख्वाह पैसे भी कमा रही हैं।
कामन सर्विस सेंटर ई गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड कंपनी के सहयोग से शुरू हुए इस अनूठे काम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाने के साथ उन्हें घर के आसपास ही रोजगार दिलाना है।
कंपनी के जिला प्रबंधक विष्णुकांत ने बताया कि इस प्लांट में काम करने वाली महिलाओं को तनख्वाह भी मिलेगी तो वे प्लांट का काम सीखकर अन्य स्थान पर अपने स्तर पर यह काम भी डाल सकेंगी। यहां से निर्मित पैड बाजारों में बिक रहे पैड से सस्ता मिलेगा।
विज्ञापन
आशा एवं आंगनबाड़ियों के जरिए बढ़ेगा कारोबार
जिला प्रबंधक ने बताया कि इस इकाई से बने पैड गांवों में सक्रिय आशा, आंगनबाड़ी आदि के माध्यम से बिकवाने की योजना है। इसके लिए ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के स्कूल, कालेज एवं हास्टल संचालकों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सक्रिय महिला मंगल दल आदि का भी सहयोग लिया जाएगा।
प्रधानमंत्री एवं आईटी मिनिस्टर ने किया ट्वीट
कंपनी के इस कार्य की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने भी ट्वीट कर कंपनी के अभियान की सराहना की है।
पैड मैन फिल्म भी इसी पर आधारित
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पैड मैन भी सेनेटरी नैपकिन के प्रति महिलाओं को जागरूक करने पर आधारित है। फिल्म में बताया गया है कि देशभर में मात्र 18 फीसदी महिलाएं ही पैड का इस्तेमाल करती हैं। अन्य देशी संसाधनों पर आश्रित रहती हैं।