{"_id":"5a6a46ec4f1c1bb1208b5699","slug":"181516914412-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर शहर में हाई अलर्ट, सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर शहर में हाई अलर्ट, सघन चेकिंग
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है। महानगर में हाई अलर्ट घोषत कर रखा है और एक दिन पहले शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
प्रशासन इसे लेकर खासा सतर्क दिखा कि गणतंत्र दिवस पर असामाजिक तत्व किसी तरह शांति व्यवस्था में पलीता न लगा दें। शहर के प्रमुख चौराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।
मुख्य आयोजन स्थल पर भी फोस की तैनाती सुनिश्चित की गई है। आतंकियों के स्लीपिंग मॉड्यूल्स के इनपुट के कारण यहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। सबसे ज्यादा फोकस रेलवे स्टेशन पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
यह महानगर सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। साथ ही आतंकी कनेक्शन भी खुफिया तंत्र को समय-समय पर मिलते रहे हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों व शहर के बाहरी क्षेत्रों में खुफिया तंत्र बेहद सक्रिय रहा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस व फोर्स भी तैनात कर दिया गया।
शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंडों, होटल, ढाबों आदि पर विशेष रूप से चेकिंग की गई। खुफिया तंत्र संदिग्धों पर पैनी नजर रखे रहा। शहर में पहले से ही धारा 144 लागू है।
ऐसे में इसका पालन गणतंत्र दिवस पर कड़ाई से हो, इसमें भी पुलिस प्रशासन चुस्त दिखा। सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी किए गए। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव के अनुसार दिन के अलावा रात में भी विशेष चेकिंग कराई जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर हुई जांच
गणतंत्र दिवस से पहले रेलवे स्टेशन पर डाग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड के साथ चेकिंग कराई गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि गणतंत्र दिवस के बाद भी ये चेकिंग जारी रहेगी। ट्रेनों में सुरक्षा के लिहाज से जो भी व्यवस्थाएं पूर्व में लागू की गई हैं वह यथावत रहेंगी । उनमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। लगातार चल रही जांच में अब तक कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली है। नवल किशोर ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में जांच और सघन कर दी गई है।