फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जघन्य अपराधों के खिलाफ निकाला प्रोटेस्ट मार्च

जघन्य अपराधों के खिलाफ निकाला प्रोटेस्ट मार्च

Sun, 21 Jan 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
जघन्य अपराधों के खिलाफ निकाला प्रोटेस्ट मार्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


देशभर में जघन्य अपराधों के खिलाफ एएमयू के छात्रों ने शुक्रवार शाम छह बजे बाब-ए-सैयद तक प्रोटेस्ट मार्च निकाला। कई राज्यों में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की सूरते हाल भी सामने रखी गई।

बाब-ए-सैयद पर स्टूडेंट फार डेमोक्रेटिक्स राइटस लखनऊ के कनवीनर व एक्टिविस्ट मोहम्मद उवैस आर खान ने कहा कि राज्य सरकारों को राज्य में ड्रग्स और एल्कोहल माफिया को रोकने के लिए ठोस उपाय की जरूरत है और नशेडी के लिए उचित पुनर्वास देना चाहिए।
विज्ञापन


एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि सरकार और प्रशासन को ठीक से कार्य करना चाहिए और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ना चाहिए। इन अपराधियों को विशेष अदालतों में पेश किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बलात्कारियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। पूर्व उपाध्यक्ष माजिन हुसैन जैदी ने कहा कि सरकार को युवा पीढ़ी के शिक्षा और चरित्र निर्माण पर ध्यान देना चाहिए, ताकि हमारे देश में अच्छे पेशेवरों और इंसान प्राप्त हो सकें।


छात्रनेता मोहम्मद उमैर आर खान ने कहा कि हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश के राज्यों में जम्मू-कश्मीर और अन्य पीड़ितों में आसिफा के परिवारों के प्रति निर्भय कोष से 50 लाख रुपये दिया जाना चाहिए। इस मौके पर नाजिम अली, अबू बक्र, मुगल वासिफ, अब्दुल कादिर पाशा, जावेद पाशा, फैसल नदीम, अब्दुल वासे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed