{"_id":"5a5a62424f1c1bb13f8b4ab0","slug":"181515872834-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का फूंका पुतला
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आम आदमी पार्टी ने अब्दुल्ला कॉलेज चौराहा लाल डिग्गी पर एफडीआई (विदेशी प्रत्यक्ष निवेश) बिल के विरोध में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका।
जिला संयोजक परवेज अली खान ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान भाजपा रिटेल एफडीआई का घोर विरोध करती थी। अब अपनी सरकार के समय इसे पूरी तरह से लागू करने पर आमादा है।
मेक इन इंडिया का नारा देने वाली मोदी सरकार आखिर क्यों विदेशी कंपनियों पर मेहरबान होना चाह रही है। पहले यूपीए सरकार 49 फीसदी रिटेल एफडीआई लाई थी, जबकि मोदी सरकार ने उसको 100 फीसदी कर दिया है।
इसके अलावा यूपीए सरकार ने विदेशी कंपनियों के लिए 30 फीसदी सामान भारतीय बाजार से खरीदने की अनिवार्यता रखी थी, जबकि मोदी सरकार ने पांच साल के लिए उसको भी खत्म करके विदेशी कंपनियों को खुली छूट दे दी है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मोनिका चावला, सतीश चंद्र शर्मा, सुहेल पठान, ठाकुर नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, नदीम अंजुम, जाकिर खान, कामिल खान, संजीव कौशिक, आशीष यादव, मोहम्मद यासीन, सलीम कुरैशी, मोहम्मद उबैद, समीर, चौधरी अरशद खान, आमान खान, यामीन अंसारी, आसिफ आदि मौजूद रहे।