फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सरल शमन योजना से लाखों लोगों को राहत देनी की तैयारी

सरल शमन योजना से लाखों लोगों को राहत देनी की तैयारी

Wed, 03 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सरल शमन योजना से लाखों लोगों को राहत देनी की तैयारी
सरल शमन योजना से लाखों लोगों को राहत देनी की तैयारी
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

सरल शमन योजना को लागू करने से पहले शहरी नियोजन एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने लखनऊ के योजना भवन से मंगलवार को पूरे प्रदेश के अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। एडीए सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि शाम चार से छह बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में ये वीसी हुई। जिसमें वह भी एडीए की ओर से मौजूद रहे।

सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि इस योजना में शहरी क्षेत्रों में बनी आवासीय कालोनियों को नियमित किया जा सकता है बशर्ते वह योजना के नियम और शर्तोँ को पूरा करते हों।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव की ओर से सुझाव मांगने पर उन्होंने भी अवैध कालोनियों को नियमित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि चरणबद्ध तरीके से ऐसे निर्माण कार्यों को व्यवस्थित करने में मदद मिल सके। इनसे वसूले गए शमन शुल्क से विकास कार्यों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना को लागू करने से पहले पूरे प्रदेश से ऐसे ही सुझाव मांगे जा रहे हैं। जिनको संकलित करने के बाद इस योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। योजना कम से कम दो महीने के लिए लागू की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके और वह अपने घर, दुकान या कामर्शियल निर्माण को नियमित करा सके।


अगर उन्होंने कुछ निर्माण नियम के अनुसार नहीं किया है तो उसको कंपाउंड कर उसको भी नियमित करा पाएंगे। गौर हो कि अलीगढ़ में वर्तमान मौजूद कालोनियों में कुछ को छोड़ दें तो बाकी 50 फीसदी तक का निर्माण इस योजना के दायरे में आ सकता है। क्योंकि अधिकांश कालोनियां अवैध रूप से ही विकसित हो गई हैं।

अभी योजना के नियम और शर्तें तय होने बाकी हैं। इसके तय होने के बाद कैबिनेट से पास कराने के बाद ही इस योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed