{"_id":"5a4a96db4f1c1bd0408c020f","slug":"181514837723-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... मंडलायुक्त पहुंचे एडीएम, जरूरी दस्तावेज सील कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... मंडलायुक्त पहुंचे एडीएम, जरूरी दस्तावेज सील कराए
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त पहुंचे एडीए, जरूरी दस्तावेज बंद कराए
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
उपाध्यक्ष निशा गोयल के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद अलीगढ़ विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा नये साल के पहले दिन एडीए पहुंचे और सभी जरूरी फाइलों को सुरक्षित कमरों में बंद करा दिया, ताकि उनमें बैक डेट में कोई काम न किया जा सके। यथास्थिति बनी रही और नये वीसी के सामने ही नये सिरे से कामकाज हो।
मंडलायुक्त ने सभी एई और जेई से कहा कि वह डेली डायरी बनाएंगे। जिसमें क्षेत्र भ्रमण की जानकारी और अगर कार्यालय में हैं तो पुरानी फाइलों के निपटारे की पूरी स्थिति का ब्यौरा दिया जाए। जिससे उनके कार्य की मानीटरिंग हो सके। मंडलायुक्त ने कहा कि हर अधिकारी अपना काम पूरी निष्ठा से करे जिससे जनता को तत्काल राहत मिले।
उन्होंने कहा कि एडीए परिसर को साफ सुथरा रखें और नई आवासीय योजनाओं के बारे में भी विचार करते रहें, जिससे लोगों को सस्ते मकान उपलब्ध कराएं जा सकें। यहां मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि जल्द ही शासन स्तर से नये उपाध्यक्ष की तैनाती हो सकती है। तब तक स्थानीय स्तर पर कामकाज सामान्य गति से संचालित कराया जाएगा। इस दौरान एडीए सचिव डीएस भदौरिया भी मौजूद रहे।