{"_id":"596a79344f1c1b52598b4616","slug":"181500150068-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के ठेके को लेकर भाजपा नेताओं में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के ठेके को लेकर भाजपा नेताओं में ठनी
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों के ठेके को लेकर भाजपा नेताओं में ठनी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
नुमाइश में तीन करोड़ 11 लाख रुपये के बालू बदरपुर के ठेके को लेकर तनातनी की स्थिति बनी हुई है। अंदरखाने सत्ता पक्ष के दो कद्दावर नेताओं के खेमों के लोगों में ही टकराव की स्थिति बन रही है।
पहला पक्ष ठेके पर काबिज है तो दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। पर्दे के पीछे से दोनों एक दूसरे को मात देने का प्रयास कर रहे हैं। इस अंतर्विरोध के चलते ओवरलोडिंग के सख्त नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं।
25 टन लोड की मंजूरी को धता बता कर 55 से 60 टन माल लाया जा रहा है। यही नहीं शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर जगह-जगह भारी वाहनों को खड़ा कर सीधे माल बेचा जा रहा है। इन जगहों पर सुबह-सुबह छोटी-छोटी मंडियां संचालित हो रही हैं। जिससे नुमाइश के अलावा कई जगह बालू बदरपुर की मंडी बन गई है। इन मंडियों पर कुछ अधिकारियों का भी आशीर्वाद है, जिससे इनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इधर, ठेकेदार गौरव सिंह पक्ष ने सुबह जिलाधिकारी से मिल कर कहा कि नुमाइश मैदान के अलावा शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर जगह-जगह ट्रकों को रोक कर माल वहीं से सीधे ग्राहकों को पहुंचाया जा रहा है।
जिससे नुमाइश मैदान पहुंचने वाली गाड़ियों की संख्या कम हो रही है। आगरा रोड, मथुरा रोड, सारसौल, खेरेश्वर मंदिर के पास, खैर रोड, क्वार्सी चौराहे के आगे पेट्रोल पंप के पास, जमालपुर रोड पर एफएम टॉवर के पास गाड़ियों को रोक कर वहीं से माल बेचा जा रहा है। यही नहीं शासनादेश के विरुद्ध कई गाड़ियों में 60 टन तक माल लाया जा रहा है। जिससे दो गाड़ियों का काम एक ही गाड़ी में हो रहा है।
अगर इसको रोका नहीं गया तो कभी भी कोई टकराव हो सकता है। इस पर डीएम ने सभी को एडीएम सिटी के पास भेज दिया और कहा कि नियमानुसार ही काम होगा। किसी को भी नियम तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।