{"_id":"5944355f4f1c1b645e8b4588","slug":"181497642335-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव ने खोल दी स्वच्छ भारत अभियान की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव ने खोल दी स्वच्छ भारत अभियान की पोल
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव ने खोल दी स्वच्छ भारत अभियान की पोल
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
गुरुवार की रात तेज आंधी और बारिश से शहर का आधा से ज्यादा हिस्सा जलभराव की चपेट में आ गया। जिससे स्वच्छ भारत मिंशन की सच्चाई सतह पर आ गई। पालीथिन और कूड़े से नाले ब्लाक हो गए। कई सड़कों पर पेड़ भी टूटकर गिर गए। नगर निगम का दावा है कि टूटे पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ करने के लिए सुबह चार बजे से जेसीबी मशीनें लगा दी गई थीं। नालों के ब्लाक खोलने के लिए गैंग लगाकर स्लैब भी तुड़वाए। नगर निगम के जवाहर भवन में ही जलभराव हो गया।
रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह जब लोग जागे तो देहली गेट, चरखवालान, सराय मियां, गोंडा रोड, जंगलगढ़ी, ईदगाह, शाहजमाल, रोरावर, मोहल्ला खटीकान, लाल मस्जिद, शक्ति नगर, गूलर रोड, गली नंबर एक, अशोक नगर, सराय लबरिया, सराय रहमान, सराय हकीम, लक्ष्मीपुरी, गांधी पार्क बस स्टैंड, महेंद्र नगर, बैंक कालोनी, कालीदह, अचल तालाब, माकिक चौक नवमान वाली गली, सुरेंद्र नगर, बैंकुंठ नगर गुरुद्वारा रोड, विष्णु पुरी बजरिया, सुदामापुरी, रामघाट रोड, बेगम बाग, स्वर्ण जयंती नगर, लोदी विहार, भगवान नगर, अवतार नगर आदि क्षेत्र जलभराव दिखा।
इस स्थिति से वाकिफ होने पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कई इलाकों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि दोपहर तक अधिकांश स्थानों से जलभराव खत्म हो गया है। जल निकासी के लिए, जो पंप लगे हैं उन्हें लगातार चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आपात स्थिति से निपटने को कंट्रोल रूम बनाया
भारी वर्षा से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिये नगर निगम के सेवा भवन में कंट्रोल रूम चालू रखा जाएगा। जिस का फोन नंबर 2502111 व 7500112224 है। कंट्रोल रूम में जलभराव के अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिये पर्याप्त संख्या में लेबर, जेसीबी, सफाई, पंप सैट को रखवाया गया है।
दो दिन में अपने स्लैब खुद तोड़ लें
नगर निगम ने नालों पर अवैध स्लैब डालने वालों को दो स्लैब तोड़ने के लिये चेतावनी दी है। चेतावनी दी गई है कि जलभराव और जनहित में निगम ऐसे सभी स्लैबों को तोड़ने की कार्यवाही करेगा और खर्चा भी संबंधित से वसूल किया जाएगा।
विधायक ने अस्पताल से जाना शहर का हाल
अलीगढ़। जलभराव की स्थिति जानने के लिए शहर विधायक संजीव राजा ने भाजपा का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के पास भेजा। नगर आयुक्त ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर सात टीमों का गठन किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, पूर्व महामंत्री प्रदीप पेंटर, वीरेंद्र सिंह सभासद, पंकज सक्सेना, अंकित दिवाकर, शिवम अग्रवाल आदि थे।
शुक्रवार देर शाम तक पटरी पर आई विद्युत आपूर्ति
अलीगढ़। तेज आंधी व बारिश से शहर की विद्युतापूर्ति ठप हो गई। कहीं पेड़ों के गिरने से तार टूटे तो इंसूलेटर बर्स्ट हुए। शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम ब्रेकडाउन और टूटे तारों को सही करने में जुटी रही। देर शाम तक बिजली आपूर्ति पटरी पर आ सकी।