फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   इलियास और जमीरउल्लाह मुंबई में कांग्रेस के कार्यक्रम में मिले

इलियास और जमीरउल्लाह मुंबई में कांग्रेस के कार्यक्रम में मिले

Thu, 02 May 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
इलियास और जमीरउल्लाह मुंबई में कांग्रेस के कार्यक्रम में मिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 में बसपा के टिकट पर अतरौली विधानसभा चुनाव लड़े इलियास चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर बुधवार दोपहर एक खबर तेजी से फैली कि मुंबई में हुए कांग्रेस के एक कार्यक्रम में इलियास चौधरी पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह के साथ नजर आए हैं। चर्चा ये होने लगी कि शायद इलियास बसपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामने की तैयारी में हैं।

जब इलियास से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने पूरी बात स्पष्ट की। बोले.. उनकी कंपनी हाई च्वाइस मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्टेशन रोड पर संचालित है। जिसमें गारमेंट का कारोबार होता है। अलीगढ़ का होने के नाते यहां से मुंबई जाने वाले लोग अक्सर उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। हाजी जमीरउल्लाह भी उन्हीं में से एक हैं।
विज्ञापन



पूर्व में जब जमीरउल्लाह वर्ष 2017 के दौरान बसपा में थे, तभी उनसे दोस्ताना संबंध हुए थे। उसी लिहाज से जमीर जब भी मुुंबई आते हैं तो उनसे मुलाकात करने पहुंचते हैं। मुंबई नार्थ ईस्ट लोकसभा में शामिल बांद्रा ईस्ट के इलाके में 29 अप्रैल को मतदान हुआ है, जहां कांग्रेस से सुनील दत्त की पुत्री प्रिया दत्त मैदान में हैं। वहां बसपा का उम्मीदवार मैदान में नहीं है। वह खुद कई चुनावी कार्यक्रमों में पहुंचे, लेकिन इसका ये अर्थ नहीं निकालना चाहिए कि वो कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। इलियास ने बताया कि वह अलीगढ़ में मतदान कराने के बाद 25 अप्रैल को मुंबई पहुंचे थे। 27 अप्रैल को जमीरउल्लाह उनसे मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलियास ने स्पष्ट किया कि वो बसपा में हैं और रहेंगे। इधर, बसपा के मंडल जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप ने भी इलियास के कांग्रेस के प्रति रुझान की खबरों को झूठ बताया। गौर हो कि विधानसभा चुनाव 2017 के बाद बसपा ने इलियास को अनुशासनहीनता में निष्कासित कर दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 से पहले वह फिर से पार्टी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed